VIDEO : मध्य प्रदेश के मंत्री का यह डांस देखा क्या, वीडियो हुआ वायरल

VIDEO : मध्य प्रदेश के मंत्री का यह डांस देखा क्या, वीडियो हुआ वायरल

मंदसौर/सुवासरा, राकेश धनोतिया| उपचुनाव (Byelection) में मिली बड़ी जीत के बाद शिवराज सरकार (Shivraj Government) के मंत्री हरदीप सिंह डंग (Hardeep Singh Dung) इन दिनों सुर्ख़ियों में हैं| डीजे की धुन पर थिरकने का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल (Video Viral) हो रहा है| हालाँकि इस दौरान लोगों के बीच डांस करते हुए मंत्री जी मास्क नहीं लगाए हुए थे|

मंदसौर जिले के सुवासरा विधानसभा से विधायक और कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग ने जमकर ठुमके लगाए| जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| वीडियो किसी शादी समारोह का बताया जा रहा है, मंत्री के कुछ परिजन उन्हें फ्लोर पर ले गए और उनसे डांस करने के लिए कहा| जिसके बाद मंत्री भी नाचने लगे| हरदीप सिंड डंग हाल ही में सुवासरा विधानसभा सीट से उपचुनाव जीतकर फिर से विधायक बने हैं|

कोरोना काल में मंत्री सोशल डिस्टेंसिंग भी भूल गए और मास्क भी नहीं लगाया| जब पत्रकारों ने मंत्री जी से तो उन्होंने कहा कि जब बहन आग्रह करती है तो भाई कैसे टाल सकता है| फिलहाल मंत्री जी के ठुमके सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहे हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews