एयरटेल ग्राहक के लिए शानदार खबर! अब मात्र इतने सस्ते रिचार्ज प्लान में मिलेगी 365 दिन की वैलिडिटी

अगर आप एयरटेल के ग्राहक हैं तो आपके लिए यह बेहद शानदार खबर हो सकती है। दरअसल, कंपनी ने अपने ग्राहकों को एक बड़ा तोहफा दिया है। इस टॉपिक के तहत कंपनी ने एक ऐसा रिचार्ज प्लान जारी किया है, जिसमें ग्राहक 365 दिन तक अपने सिम को एक्टिव रख सकते हैं।
एयरटेल ग्राहक के लिए शानदार खबर! अब मात्र इतने सस्ते रिचार्ज प्लान में मिलेगी 365 दिन की वैलिडिटी

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में से एक, एयरटेल ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए एक शानदार रिचार्ज प्लान पेश किया है। इस रिचार्ज प्लान के तहत, कम कीमत में ग्राहक 365 दिन तक अपने सिम को एक्टिव रख पाएंगे। बता दें कि कंपनी पहले भी 365 दिन वाले प्लान जारी करती रही है, जिनमें कम और अधिक कीमत दोनों के विकल्प उपलब्ध होते हैं।

दरअसल, एयरटेल के पास कई रिचार्ज प्लान मौजूद हैं, जिनकी कीमत 1,849 रुपये से लेकर 3,999 रुपये तक है। हालांकि, ये ज्यादातर प्लान एनुअल बेसिस पर मिलते हैं। अब कंपनी ने इस लिस्ट में एक और प्लान जोड़ा है, जो बेहद सस्ता और शानदार है।

जानिए कितने का है एयरटेल का यह नया प्लान

इस रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को फ्री कॉलिंग और डाटा जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। एयरटेल ने अपने रिचार्ज प्लान में 2,249 रुपये का एक नया प्लान जोड़ा है। इस रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को 1 साल की वैलिडिटी मिलेगी। यानी अगर आप 2,249 रुपये का रिचार्ज करवाते हैं, तो आपको 365 दिन की लंबी वैधता मिलेगी। इस प्लान को लेने से आप एक साल तक लोकल और एसटीडी किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा उठा सकेंगे।

कितनी मिलेगी सुविधाएं?

एयरटेल के इस शानदार रिचार्ज प्लान में कुल 3,600 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, इसमें 30 जीबी डाटा दिया जाएगा, जिससे आप बिना किसी रुकावट के डाउनलोड और अन्य सर्विसेज का फायदा उठा सकेंगे। इस रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को हर महीने लगभग 2.5 जीबी हाई-स्पीड डाटा मिलेगा। हालांकि, 2.5 जीबी डाटा लिमिट खत्म होने के बाद, इंटरनेट की स्पीड कम हो जाएगी। एयरटेल का यह प्लान बेहतर नेटवर्क कवरेज के साथ आता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews