OnePlus 11 को लेकर आई बड़ी अपडेट, जल्द होगा लॉन्च, मिलेगी 100W की फास्ट चार्जिंग, यहाँ जानें डिटेल्स

OnePlus 11 को लेकर आई बड़ी अपडेट, जल्द होगा लॉन्च, मिलेगी 100W की फास्ट चार्जिंग, यहाँ जानें डिटेल्स

Upcoming Smartphones: वनप्लस 11 की चर्चा लंबे समय से हो रही है। समय-समय पर इसे जुड़े अपडेट्स भी सामने आ रहे हैं। अब तक इस स्मार्टफोन से जुड़ी कई जानकारी भी लीक हो चुकी है। बहुत जल्द यह लॉन्च हो सकता है। OnePlus 11 को इस बार 3c सर्टिफिकेशन वेबसाईट पर देखा गया है। इस लिस्टिंग के जरिए स्मार्टफोन के बैटरी बैकअप और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट का खुलासा भी हो चुका है।

अगले साल जनवरी के महीने में वनप्लस 11 लॉन्च हो सकता है। बता दें की इससे पहले OnePlus 10 प्रो ने भी जनवरी में ही मार्केट में दस्तक दी थी। अब तक इस डिवाइस के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन का तो खुलासा हो चुका है। 3C सर्टिफिकेशन वेबसाईट के मुताबिक स्मार्टफोन में 5V/2A और 5-11V/9.1A पॉवर आउटपुट को सपोर्ट करेगा। इसका मतलब यह है की इसमें 100W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी। यदि ऐसा होता है तो यह कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा, जिसमें 100W की फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा। साथ ही इसमें 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है।

पिछली रिपोर्ट के मुताबिक OnePlus 11 में 6.7 इंच QHD+ AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट मिल सकता है। जिसके साथ 16जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज भी मिल सकता है। एंड्रॉयड 13 पर आधारित इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा मिलने की संभावना है। जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड ऐंगल लेंस और 32 मेगापिक्सल 2x टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल कैमरा मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews