Moto G62 और Moto G42 दोनों चकाचक स्मार्टफोन हुए लॉन्च, जाने खासियत और कीमत

Moto G62 और Moto G42 दोनों चकाचक स्मार्टफोन हुए लॉन्च, जाने खासियत और कीमत

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। Motorola ने आज अपने दो स्मार्टफोन लॉन्च कर चुका है। काफी लंबे समय के बाद Moto G62 और Moto G42 (Moto G62 and Moto G42) से पर्दा हट चुका है। दोनों ही स्मार्टफोन का लुक काफी स्टाइलिश है। जहां Moto G62 5G को ब्राजील में लॉन्च किया गया है, तो वहीं Moto G42 को भारत और अन्य यूरोपियन देशों में लॉन्च किया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन के फीचर्स काफी हद्द तक एक जैसे हैं। आइए जाने Moto G62 और Moto G42 के फीचर्स और कीमत।

यह भी पढ़े… MP के इन शहरों में आज बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने प्रदेश में अन्य शहरों में कैसा है आज ईंधन का कारोबार 

Moto G62

यह एक 5G स्मार्टफोन है। इसके दो कलर वेरिएन्ट उपलब्ध है: ग्रैफाइट और ग्रीन। जल्द ही यह स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में भी आएगा। हालांकि अब तक कंपनी ने दोनों ही स्मार्टफोन की कीमत से पर्दा नहीं हटाया है। इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच फुल एचडी प्लस एलसीडी पैनल 120HZ रिफ्रेश रेट के साथ उपलब्ध है। यह स्नैपड्रैगन 480+ प्रोसेसर पर संचालित होगा। स्टोरेज और बैटरी की बात करें तो स्मार्टफोन में 4500mah बैटरी और 20W Turbo चार्जिंग के साथ 4जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है।

Source: social media
Moto G42

Moto G42 को भारत में भी लॉन्च कर दिया है, अब तक इसकी कीमत की घोषणा भी कंपनी ने नहीं की है। इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच फुल एचडी+ ऑलेड पैनल उपलब्ध है। साथ ही यह ऑक्टा कोर कवाल्कम स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट पर संचालित होगा। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेट अप में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ 13 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा उपलब्ध है। यह एंड्रॉयड 12 पर आधारित है, जिसमें 5000mah की बैटरी Turbo पावर चार्जिंग के साथ उपलब्ध है।

Source: social media
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews