सैमसंग का कमाल, नए फ्लिप स्मार्टफोन से हट गया पर्दा, दोनों तरफ मुड़ पाएगा डिस्प्ले, यहाँ जानें डीटेल

Samsung New Foldable Smartphone

Samsung Flex In&Out Display

Samsung New Flip Smartphone: फोल्डेबल स्मार्टफोन के बाजार में सैमसंग की पकड़ काफी मजबूत है। कंपनी ने CES 2024 में अपने नए और युनिक फोल्डेबल फोन से पर्दा हटा दिया है। फोन का डिस्प्ले दोनों तरफ से मुड़ सकता है। मतलब इसे यूजर्स अंदर से बाहर की ओर मोड़कर भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। दोनों तरफ से फोन के स्क्रीन का इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी।

इस टेक्नोलॉजी पर आधारित है डिस्प्ले

फोन का लुक Galaxy Z Flip 5 जैसा ही है। आप 360 डिग्री तक फोन को फोल्ड कर पाएंगे। ब्रांड ने दावा किया है कि फोन का डिस्प्ले स्लीक और थिन होगा। स्मार्टफोन फ्लेक्स इन एंड आउट टेक्नोलॉजी (Flex In And Out) पर आधारित है। अंदाजा लगाया जा रहा है यह अपकमिंग Z Flip सीरीज हो सकता है।

Samsung Flex Note Extendable display

इन डिवाइस से भी हट गया पर्दा

इसके अलावा ब्रांड ने फ्लेक्स नोट एक्सटेन्डेबल डिस्प्ले और ऑटोमैटिक OLED डिस्प्ले से भी पर्दा हटा दिया है। सीईएस ईवेंट में ब्रांड ने भविष्य में आने वाले कई डिवाइस को प्रदर्शित किया है। रोबोटिक्स कॉम्पैनियन “Ballie”कि घोषणा भी कर दी है, जो सभी आदेश का पालन करेगा, कॉल करने और अन्य कई घरेलू कामों को करने में सक्षम होगा। इस साल इसकी बिक्री जल्द हो सकती है। इतना ही नहीं कंपनी ने दुनिया के पहले ट्रांसपेरेंट माइक्रोLED स्क्रीन से भी पर्दा हटा दिया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews