Nothing Phone 2 के डिजाइन से हट गया पर्दा, नया टीजर जारी, भारत में इस दिन शुरू होगी बुकिंग, जानें डीटेल

Nothing Phone 2 के डिजाइन से हट गया पर्दा, नया टीजर जारी, भारत में इस दिन शुरू होगी बुकिंग, जानें डीटेल

Upcoming Smartphone: लॉन्च से पहले ही Nothing Phone 2 काफी सुर्खियां बटोर चुका है। 11 जुलाई को इसकी पेशकश होने वाली है। कंपनी धीरे-धीरे स्मार्टफोन से बारे में जानकारी साझा कर रही है और लोगों के बीच उत्सुकता बढ़ा रही है। डिवाइस को लेकर ब्रांड ने नई घोषणा कर दी है। रिंगटोन पैक के लिए कंपनी ने अब स्वीडिश डीजे ट्रीओ “स्वीडिश हाउस माफिया” के साथ पार्टनरशिप की है और फोन 2 के साथ Glyph Sound Pack देने की योजना बना रहा है।

कहा जा रहा है कि ग्लिफ साउन्ड पैक फोन 1 और फोन 2 दोनों के लिए होगा। इस नए फीचर को “Glyph Composer” के नाम से जाना जाएगा, जो नथिंग OS 2.0 के साथ आ सकता है। वहीं ब्रांड के दूसरे स्मार्टफोन का डिजाइन भी सामने आ चुका है। टिप्सटर अभिषेक यादव के मुताबिक डिवाइस में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। टीज़र में फोन के बैक में एलईडी लाइटिंग डिजाइन देखी जा सकती है। साथ में हैंडसेट फ्लैट फ्रेम के साथ आएगा।

भारत में नथिंग फोन 2 का प्री-ऑर्डर 29 जून दोपहर 12 बजे से होगा। जिसकी घोषणा कंपनी ने कर दी है। कुछ दिन पहले कीमत को लेकर भी अपडेट आई थी। यूरोपियन मार्केट में इसकी शुरुआती कीमत 729 यूरो (करीब 65, 359 रुपये) हो सकती है।

बात फीचर्स की करें तो फोन 2 6.7 इंच फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले और 120 रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसे स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 से लैस किया गया है, जो एंड्रॉयड 13 पर संचालित होगा। डिवाइस में 4700mAh की बैटरी मिलेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews