24GB रैम के साथ ऑनर का पहला स्मार्टफोन लॉन्च, मिलेंगे धांसू फीचर्स, लुक देखकर हो जाएंगे फिदा, इतनी है कीमत, जानें यहां

Honor 90 GT

Honor New Smartphone: ऑनर ने अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च किया है। लंबे समय तक सुर्खियां बटोरने के बाद Honor 90 GT ने घरेलू मार्केट में एंट्री ले ली है। भारत में भी यह जल्द पेश हो सकता है। खास बात यह है कि नया 90 GT ब्रांड का पहला ऐसा फोन है, जो 24जीबी रैम और 1टीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। गुरुवार को ऑनर ने स्मार्टफोन के साथ-साथ नया टैबलेट Honor Pad 9 भी लॉन्च किया है।

प्रोसेसर, सॉफ्टवेयर और स्टोरेज

ऑनर 90 जीटी में कई खास फीचर्स मिलते हैं। इसे Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट से लैस किया गया है। 12जीबी/16जीबी/24 जीबी LPDDR5x रैम का ऑप्शन मिलता है। डिवाइस 5000mAh की बैटरी और 100W चार्जिंग सुपूर्त के साथ आता है। फोन एंड्रॉयड 14 MagicOS 7.2 पर आधारित है। थिकनेस 7.19 mm और वजन 185 ग्राम है।

डिस्प्ले और कैमरा

हैंडसेट 6,67 इंच OLED डिस्प्ले, 1.5 रिजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। बैक में 50 मेगापिक्सल सोनी IMX906 OIS प्राइमेरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और एक मैक्रो कैमरा मिलता है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। यह 5268mm2 3डी वैपर चैंबर कूलिंग यूनित के साथ आता है, जो फोन को गर्म होते से बचाता है। इसके अलावा इन डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट स्कैनर, आरएफ एन्हैन्समेंट चिप सी1, x-लिनीयर मोटर और डुअल स्पीकर्स भी दिए गए हैं।

कीमत और वेरिएन्ट

ऑनर 90 जीटी की शुरुआती कीमत करीब 31,030 रुपये हैं। वहीं टॉप वेरिएन्ट 24जीबी+1टीबी मॉडल की कीमत 3600 CNY (करीब 44,165 रुपये है। फोन के तीन कलर वेरिएन्ट मिलते हैं- स्टार ब्लैक, जीटी ब्लू और बर्निंग गोल्ड।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews