18 अक्टूबर को लॉन्च होगा Honor का नया गुड-लुकिंग स्मार्टफोन, 20 हजार से कम होगी कीमत, यहाँ जानें फीचर्स

Honor Play 8T

Upcoming Smartphone: ऑनर वर्तमान में कई स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। जल्द ही Honor Play 8T की लॉन्चिंग हो सकती है। इसके लॉन्च डेट को लेकर बड़ी अपडेट आई है। हालांकि अब तक ब्रांड ने इसके Launch से संबंधित कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन लीक हो चुके हैं। यह ऑनर के बजट-फ़्रेंडली स्मार्टफोन में एक होगा। इसे Honor Play 7T का सक्सेसर बताया जा रहा है, जिसकी कीमत चीन में 1,099 CNY (करीब 13,100 रुपये) है। इसलिए प्ले 8टी की संभावित कीमत 15,000-20000 रुपये है।

कब होगी लॉन्चिंग?

चाइनीज सोशल मीडिया Weibo पर एक पोस्टर लीक हुआ था। इसमें स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट 18 अक्टूबर बताई जा रही है। साथ ही कुछ फीचर्स भी लीक हुए हैं। जिसके मुताबिक फोन Dual रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। फ्रंट सेंटर टॉप में पंच हॉल कटआउट दिया गया है, जिसमें सेल्फ़ी कैमरा मौजूद होगा। भारत में स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर कोई अपडेट नहीं आई है। फिलहाल, यह चीन में पेश किया जाएगा।

फीचर्स

प्ले 8टी में 6000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमेरी कैमरा सेंसर, 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज मिलने की संभावना है। इस डिवाइस को Honor Play 50 Plus का रीबैज वर्ज़न भी बताया जा रहा है।

Honor Play 7T के बारें में

बात ऑनर प्ले 7टी करें तो यह 6.74 इंच टीएफ़टी एलसीडी डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमेरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर बैक पैनल में मिलता है। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल कैमरा मिलता है। डिवाइस MediaTek Dimensity 6020 SoC से लैस होती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews