आ रहा है ऑनर का पहला 24GB रैम स्मार्टफोन, जल्द होगा लॉन्च, दमदार होगा परफॉरमेंस, यहाँ जानें डीटेल

Honor 24GB RAM Smartphone

Honor Upcoming Smartphone: ऑनर अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में जुटा, जो GT सीरीज का हिस्सा होंगे। नई लीक के मुताबिक इन स्मार्टफोन्स में 24जीबी रैम मिलेगा। वर्तमान में ब्रांड का कोई भी स्मार्टफोन 24जीबी रैम के साथ मौजूद नहीं है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों स्मार्टफोन 32जीबी रैम के साथ भी आ सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के नाम- Honor X50 GT और Honor 90 GT हैं।

चीन में जल्द होगा लॉन्च

स्मार्टफोन की पेशकश चीन में जल्द होने वाली है। भारत में इनके लॉन्च हो लेकर कोई अपडेट नहीं आई है।। बता दें कि भारत में कंपनी का कमबैक हो चुका है। इसलिए इंडियन मार्केट में ऑनर एक्स50 जीटी औरे ऑनर 90 जीटी के लॉन्च का अंदाजा भी लगाया जा रहा है।

प्रोसेसर और डिस्प्ले

दोनों ही स्मार्टफोन को लेकर कोई खास अपडेट नहीं आई है। कहा जा रहा है कि ये दमदार परफॉरमेंस के साथ आएगा। ये आकर्षक डिजाइन और पावरफुल प्रोसेसर के साथ आ सकता है। इनमें फ्लैट स्क्रीन,एलसीडी/OLED पैनल मिलने की संभावना है।  पिछली रिपोर्ट के मुताबिक ऑनर X50 जीटी Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट से लैस होगा। समान प्रोसेसर X40 GT में भी देखने को मिला था। वहीं ऑनर 90 GT स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 SoC चिपसेट से लैस होगा।

कैमरा और बैटरी

स्मार्टफोन के प्राइमेरी लेंस में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट मिल सकता है। लीक के मुताबिक हैंडसेट 50 मेगापिक्सल डुअल सेल्फ़ी कैमरा के साथ मार्केट में दस्तक देगा। इसके अलावा 5000mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग मिल सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews