25 अप्रैल को मार्केट में होगी Honor के नए स्मार्टफोन की एंट्री, आकर्षक लुक, मिलेंगे कई शानदार फीचर्स, जानें डिटेल

मार्केट में जल्द ही Honor 200 Lite की एंट्री होने वाली है। फोन Honor 100 का सक्सेसर है, जो पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुआ था।
Honor 200 Lite

Honor New Smartphone: हॉनर मार्केट में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। 25 अप्रैल को फ्रांस में स्टाइलिश डिजाइन और कई नए फीचर्स के साथ Honor 200 Lite लॉन्च होगा। फोन को हाल ही में थाईलैंड के एनबीटीसी सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर स्पॉट किया गया था कंपनी ने लॉन्च की तारीख कन्फर्म कर दी है। लॉन्च से पहले डिवाइस से जुड़ी कई जानकारी सामने आ चुकी है।

स्मार्टफोन के बारे में

फोन तीन रंगों में उपलब्ध होगा, जिसमें स्टारी ब्लू, सियान लेक और मिडनाइट ब्लैक शामिल हैं। स्मार्टफोन का थिकनेस 6.78mm और वजन 166 ग्राम बताया जा रहा है। हैंडसेट फ्लैट डिस्प्ले और पिल शेप कट आउट के साथ आएगा। इसमें डुअल के सेल्फी कैमरा सिस्टम और 108 मेगापिक्सल डुअल  कैमरा यूनिट एलईडी फ्लैश के साथ मिल सकता है। कंपनी ने कीमत, प्रोसेसर और अन्य फीचर्स को लेकर कोई भी अपडेट नहीं दी है।

honor 200 lite

ऐसे हो सकते हैं स्मार्टफोन के फीचर्स

फोन Honor 100 का सक्सेसर है, जो पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुआ था। इसे सबसे पहले UAE के TDRA सर्टिफिकेशन प्लेटफ़ॉर्म पर देखा गया था। बताया जा रहा है कि यह काफी हद्द तक Honor X50i+ जैसा है, जो सिर्फ चीन में ही उपलब्ध है। यह डिवाइस Dimensity 6080 SoC, 12जीबी रैम, 256जीबी/256जीबी स्टोरेज, 4500mAh बैटरी पैक और 35W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews