iPhone 13 vs iPhone 14: दोनों आईफोन सीरीज में से किसको खरीदना बेहतर, जानें यहाँ

iPhone 13 vs iPhone 14: दोनों आईफोन सीरीज में से किसको खरीदना बेहतर, जानें यहाँ

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। भारत में आज से आईफोन 14 की सेल शुरू हो चुकी है। वहीं दूसरी तरफ विभिन्न ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर आईफोन 13 की कीमत होती नजर आ रही है। आईफोन 13 और आईफोन 14 काफी (iPhone 13 vs iPhone 14) हद्द तक एक दूसरे के मिलते-जुलते हैं, दोनों में बस कुछ चीजों का अंतर है। आईफोन के पुराने मॉडल सस्ते हो रहे हैं, आप इसकी खरीददारी सेल में 50 हजार रुपये तक में भी कर सकते हैं। लेकिन यदि आपको भी कन्फ़्युजन है की दोनों में कौन-सा आईफोन बेहतर हैं, तो आइए इन दोनों ही सीरीज के फीचर्स, कीमत और अन्य चीजों की तुलना करते हैं।

यह भी पढ़े… Realme GT Neo 3T हुआ भारत में लॉन्च, 24 मिनट में होगा 100% चार्ज, मिलेगा बंपर डिस्काउंट, जानें सबकुछ

डिजाइन

आईफोन 13 और आईफोन 14 के डिजाइन में सिर्फ कलर का अंतर है। बाकी इसकी डिजाइन काफी एक जैसी है। हालांकि पिछली बार आईफोन 13 और आईफोन 12 के कैमरा में अंतर नजर आया था लेकिन इस बार वैसा कुछ नहीं है। यूजर्स को सिर्फ नए कलर वेरिएंट मिलते हैं।

कीमत

आईफोन 13 की शुरुआती कीमत 69,900 रुपये है। वहीं आईफोन 14 की शुरुआती कीमत 79,900 है। वहीं फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डे सेल में आईफोन 13 की कीमत घट कर 50 हजार रुपये तक पहुँच चुकी है।

यह भी पढ़े… NTA ने जारी किया CUET UG Result 2022, यहां करें डाउनलोड, मार्किंग स्कीम पर जानें बड़ी अपडेट

डिस्प्ले

आईफोन 14 और आईफोन 13 दोनों का डिस्प्ले साइज़ एक है। दोनों ही सीरीज 6.1 इंच और 60Hz रिफ्रेश रेट है। दोनों का ही डिस्प्ले मूवी और वीडियो गेम्स के लिए बेहतर है। दोनों ही पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स है। दोनों के प्रो मॉडल में डाइनैमिक आइलैंड नॉच दिया गया है।

बैटरी और कैमरा

आईफोन 13 और आईफोन 14 के बैटरी में थोड़ा अंतर है। आईफोन 13 में 3240mAh की बैटरी मिलती है, वहीं आईफोन 14 में 3279mAh की बैटरी मिलती है। हालांकि दोनों की चार्जिंग अपीड एक जैसी है। वहीं दोनों का कैमरा भी बराबर है। आईफोन 13 और आईफोन 14 में डुअल कैमरा सेटअप है। जिसमें 12 मेगापिक्सल का कैमरा एलईडी डुअल टोन फ्लैश मोड के साथ उपलब्ध है। साथ ही दोनों के ही फ्रंट में एप्पल के FaceId के साथ 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

परफॉरमेंस

आईफोन 13 और आईफोन 14 के परफॉरमेंस थोड़ा अंतर दिख सकता है। दोनों में ही एप्पल का A15 बायोनिक चिप का इस्तेमाल किया गया। आईफोन 14 में आईफोन 13 प्रो सीरीज के A15 चिप का इस्तेमाल किया गया है। आईफोन 14 के मुकाबले आईफोन 13 में एक GPU कोर कम दिया गया है। वहीं दोनों ही स्मार्टफोन iOS 16 पर आधारित है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews