iQOO 11 Series: इस दिन भारत में लॉन्च होगा दुनिया का सबसे फास्ट स्मार्टफोन, तारीख हुई कन्फर्म, जानें यहाँ

iQOO 11 Series: इस दिन भारत में लॉन्च होगा दुनिया का सबसे फास्ट स्मार्टफोन, तारीख हुई कन्फर्म, जानें यहाँ

Upcoming Smartphones: वीवो सब ब्रांड iQOO बहुत जल्द मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन्स को भारत में लॉन्च करने वाला है। iQOO 11 Series का इंतज़ार काफी लंबे समय है। कंपनी से दुनिया का सबसे फास्ट स्मार्टफोन भी बताया है। यह पहले ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुका है। अब भारतीय बाजारों के लिए भी इसकी घोषणा हो चुकी है। कंपनी ने तारीख भी तय कर दी है। 10 जनवरी, 2023 को यह देश में दस्तक देगा। ग्राहक से कमर्शियल वेबसाईट Amazon से खरीद पाएंगे।

इस सीरीज में दो स्मार्टफोन्स उपलब्ध होंगे, जिसमें iQOO 11 5जी और iQOO 11 प्रो 5जी शामिल है। इसकी सेल 13 जनवरी से शुरू हो सकती गई। लॉन्च से पहले ही इसके स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी हो चुका है। इसे स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 ऑक्टा कोर प्रोसेसर से लैस किया गया है। यह भी कहा जा रहा है कि iQOO 11 अगले साल लॉन्च होने वाला सबसे किफायती स्मार्टफोन होगा। अब तक कीमत का खुलासा नहीं हो पाया है।

दोनों स्मार्टफोन में प्रो मॉडल खास है। जिसमें 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और QHD+ रिजोल्यूशन के साथ  मिलेगा। साथ ही इसमें 16 जीबी रैम के साथ 512जीबी स्टोरेज मिल सकता है। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल वाइड ऐंगल कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और 13 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा होगा। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा भी मिल सकता है। हैंडसेट में 4700mAh बैटरी के साथ 200W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है।

प्रो मॉडल को इसका कैमरा अलग बनाता है। iQOO 11 के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 13 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा लेंस मिलता है। साथ ही फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा मिलता है। इसमें प्रो मॉडल के मुकाबले बैटरी थोड़ी बड़ी है। स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी 120W की फास्ट चार्जिंग मिलती है।

— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) December 13, 2022

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews