दिलों पर करने राज iQOO ला रहा है धांसू 5G स्मार्टफोन, मिनटों में होगा फुल चार्ज, लॉन्च की डेट कर लें नोट 

दिलों पर करने राज iQOO ला रहा है धांसू 5G स्मार्टफोन, मिनटों में होगा फुल चार्ज, लॉन्च की डेट कर लें नोट 

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। वीवो का सब-ब्रांड iQOO लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। बहुत जल्द मार्केट में कंपनी अपने नए स्मार्टफोन की पेशकश कर सकती है। iQOO Neo 7 कुछ दिनों में बाजारों में दिख सकता है। इसकी लॉन्च की तारीख भी कन्फर्म हो चुकी है। साथ ही फीचर्स से भी पर्दा हट चुका है। iQOO की फ्लैगशिप में iQOO Neo 7 बहुत जल्द बाजारों में कमाल के फीचर्स के साथ एंट्री लेने वाला है।

20 अक्टूबर को चीन में कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रही है। iQOO Neo 7 इस साल के बेस्ट 5जी स्मार्टफोन में से एक बन सकता है। iQOO Neo 7 के स्पेसिफिकेशन भी सामने आ चुके है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेनसीटी 9000+ से लैस होगा साथ ही बड़ी बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलेगी। कहा जा रहा है स्मार्टफोन कुछ मिनटों में चार्ज हो जाएगा।

यह भी पढ़े…टी20 वर्ल्ड कप का आज हो चुका है आगाज, भारत सुपर-12 में शामिल, जानें भारतीय टीम की ताकत और कमजोरी

iQOO Neo 7 में 6.78 इंच सैमसंग E5 AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है। फोन जल्दी गर्म ना हो इसलिए लिक्विड कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है। इसमें 8जीबी रैम के साथ 256जीबी का स्टोरेज मिलता है। वहीं कैमरा भी यूजर्स को लुभा सकता है।

iQOO Neo 7 में 50 मेगापिक्सल सोनी IMX 766V रियर सेंसर जोड़ा गया है, इसके साथ फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। भारत में iQOO Neo 7 कब लॉन्च होगा, इस बात लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं इसकी ईंट 41, 000 रुपये के आसपास बताई जा रही है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews