iQOO Neo 8 के फीचर्स हुए लीक, iQOO Z7i ने दी मार्केट में दस्तक, जानें दोनों स्मार्टफोन्स की खासियत

iQOO Neo 8 के फीचर्स हुए लीक, iQOO Z7i ने दी मार्केट में दस्तक, जानें दोनों स्मार्टफोन्स की खासियत

New Smartphones: वीवो के सब ब्रांड iQOO  का कारोबार काफी मजबूत हो चुका है। चीन में iQOO Z7i को कंपनी लॉन्च कर चुकी है। वहीं iQOO Neo 8 सीरीज के फीचर्स लीक हुए हैं। इसे नियो 7 सीरीज का सक्सेसर बताया जा रहा है। डिजिटल चैट स्टेशन के स्मार्टफोन से जुड़े कुछ की-फीचर्स की जानकारी साझा की है। प्रोसेसर, स्टोरेज और अन्य कई फीचर्स से पर्दा हट चुका है।

iQOO Z7i

iQOO Z7i के फीचर्स

कहा जा रहा है कि यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है, जो डायमेनसीटी 6020 चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ है। साथ ही डिवाइस में 6.51 इंच आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले फुल एचडी प्लस रिजोल्यूशन और डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। पावरफुल प्रोसेसर के साथ 8जीबी वर्चुअल रैम और 128जीबी UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है। वहीं कैमरा सेटअप में 13 मेगापिक्सल मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा मिलता है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। हैंडसेट में 5,000mAh की बैटरी 15W फास्ट चार्जिंग के साथ उपलब्ध है।

iQOO Neo 8 सीरीज के बारे में

डिजिटल चैट स्टेशन के मुताबिक नियो 8 सीरीज मीडिया टेक डायमेनसीटी 9200+ प्रोसेसर से लैस होगा। इसके साथ 16जीबी LPDDR5X रैम और 512जीबी UFS 4.0 स्टोरेज भी मिल सकता है। यह रेडमी के60 अल्ट्रा को टक्कर देगा। वहीं iQOO Neo 7 की बात करें तो इसमें 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और फुल एचडी प्लस रिजोल्यूशन के साथ मिलता है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी और डुअल रियर कैमरा सेटअप की सुविधा भी उपलब्ध होती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews