POCO C40 के लॉन्च होने में बस कुछ दिन बाकी, कंपनी ने दिखा दी हरी बत्ती, जाने फीचर्स 

POCO C40 के लॉन्च होने में बस कुछ दिन बाकी, कंपनी ने दिखा दी हरी बत्ती, जाने फीचर्स 

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। Xiaomi जल्द ही POCO C40 को लॉन्च करने वाला है, जिसकी घोषणा भी हो चुकी है। बीते दिन कंपनी ने एक टीज़र शेयर किया जिसमें तारीख की घोषणा की है। POCO C40 जल्द ही 16 जून, 2022 को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने जा रहा है। साथ ही इसमें 6000mah की बैटरी उपलब्ध है। POCO अब तक कई बेहतरीन स्मार्टफोन ला चुका है, जिसकी कीमत भी सही होती है। कंपनी अपने इस नए स्मार्टफोन को ऑनलाइन लॉन्च करने वाली है। POCO C40 के लॉन्च होने से पहले ही इसके फीचर्स और डिजाइन लीक हो चुके हैं।

◾JR510 SoC
◾6.7″ HD+ 60Hz IPS LCD
◾50MP + 2MP Rear
◾5MP Front
◾6000mAh Battery with 18W Charging (10W Charger in box)
◾204g#POCO #POCOc40 #Redmi #Xiaomi

Via : https://t.co/S9vCmRobxM pic.twitter.com/37kVKshOaq

— Tech Blitz (@TechBlitz5) June 3, 2022

जानकारी के मुताबिक स्मार्टफोन में JR5 10 soc चिपसेट उपलब्ध होगा। तो वहीं इस स्मार्टफोन के ब्लैक कलर मॉडल की तस्वीर सामने आई है। इस स्मार्टफोन में रियर-माउंटेड फिंगर रीडर जोड़ा गया है। एंड्रॉयड 11 ओएस पर आधारित इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। हालांकि कंपनी ने अब तक बैटरी के अलावा स्मार्टफोन की कोई और जानकारी शेयर नहीं की है। 6000mah की बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी उपलब्ध हो सकती है। बैक में 5MP+2MP रियर कैमरा है तो वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा हो सकता है। अब बात स्टोरेज की करें तो स्मार्टफोन में 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज उपलब्ध हो सकता है। स्मार्टफोन 6.71 इंच डॉट ड्रॉप डिस्प्ले के साथ लॉन्च लॉन्च होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews