Moto G04 और मोटो G24 लॉन्च, वॉटर रेजिस्टेंस समेत इन फीचर्स से है लैस, जानें कीमत और खासियत

Moto G04 and moto G24

New Smartphone Launch: मोटोरोला ने अपने दो नए बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इनके नाम Moto G04 और Moto G24 हैं। फिलहाल दोनों डिवाइस को यूरोप के मार्केट में पेश किया गया है। भारत में लॉन्च को लेकर कोई अपडेट नहीं आई है। दोनों फोन वॉटर रेजिस्टेंस फीचर “IP52 रेटिंग” के साथ आते हैं। डिस्प्ले और लुक भी काफी हद्द तक एक जैसा है। मोटो जी04 और जी24 में 6.5 इंच 90Hz आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है। दोनों ही एंड्रॉयड 14 पर आधारित है। डिवाइस में साइड माउंटेड FPS मिलता है।

Moto G04

Moto G04

मोटो जी04को Unisoc T606 प्रोसेसर से लैस किया गया है। इसमें 16 मेगापिक्सल प्राइमेरी कैमरा बैक में मिलता है। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 119 यूरो यानि करीब 10,750 रुपये है। डिवाइस में 5000mAh के साथ 10W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Moto G24

Moto G24 के बारे में

मोटो जी24 को Helio G85 चिपसेट से लैस किया गया है। इसमें दुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमेरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल सेकन्डेरी कैमरा शामिल है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। हैंडसेट में 5000mAh बैटरी के साथ 15W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। 4जीबी रैम+64जीबी स्टोरेज की कीमत 129 यूरो यानि करीब 11,655 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews