आ गया 200MP कैमरा वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन, Motorola ने कर दिया इसे लॉन्च, यहाँ जानें डिटेल्स

आ गया 200MP कैमरा वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन, Motorola ने कर दिया इसे लॉन्च, यहाँ जानें डिटेल्स

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। मोटोरला (Motorola) की फ्लैगशिप में लंबे इंतजार के बाद Moto X30 Pro लॉन्च हो चुका है। ईवेंट में तीन नए स्मार्टफोन्स को पेश किया गया है। जिसमें Moto X30 Pro भी शामिल है। हालांकि इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग पहले 2 अगस्त को होने वाली थी, लेकिन कुछ कारण से इसमें देरी हुई। लेकिन आज यानि 11 अगस्त 2022 को चीन में Moto X30 Pro को लॉन्च किया जा चुका है। हालांकि लॉन्च से पहले ही Moto X30 Pro की डिजाइन का खुलासा हो चुका है।

यह भी पढ़े… Redmi 11 Prime 5G और Redmi A1 की जल्द होगी मार्केट में एंट्री, दोनों होंगे बजट स्मार्टफोन्स, इतनी होगी कीमत

इस स्मार्टफोन की सबसे खास बात है इसका कैमरा। यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ है। इसके राइट साइड में पॉवर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिया गया है। नीचे यूएसबी टाइप सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और सिम स्लॉट दिया गया है। स्मार्टफोन की स्क्रीन साइज़ 6.73 इंच है। इसका pOLED डिस्प्ले फुल एचडी प्लस और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा।

अब बात अन्य फीचर्स की करें तो इस स्मार्टफोन Sapdragon 8+ Gen 1 Soc चिपसेट दिया गया है। वहीं 12जिबबी LPDDR5 रैम और 512जीबी इंटर्नल स्टोरेज उपलब्ध होते है। वहीं स्मार्टफोन की बैटरी 4500mAh की है और 125W फास्ट चार्जिंग भी उपलब्ध है। Moto X30 Pro के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसका प्राइमरी सेंसर सैमसंग ISOCELL HP1 200 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में 60 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews