Tecno Phantom V Fold का नया वेरिएन्ट जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कन्फर्म, मिलेगी अकर्षक फोल्डेबल डिजाइन

Tecno Phantom V Fold का नया वेरिएन्ट जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कन्फर्म, मिलेगी अकर्षक फोल्डेबल डिजाइन

New Foldable Smartphone: हाल ही में Tecno Phantom V Fold लॉन्च हुआ है। यह कंपनी का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन है। अब टेक्नो ने इस स्मार्टफोन के नए वेरिएन्ट की घोषणा कर दी है। बहुत जल्द भारतीय मार्केट में टेक्नो फैन्टम वी फोल्ड का नया कॉन्फीगिरेशन दस्तक देगा। बता दें कि कंपनी नोएडा में इस डिवाइस का निर्माण कार्य भी शुरू कर चुकी है।

कंपनी ने स्मार्टफोन का 12जीबी रैम+256जीबी स्टोरेज मॉडल लॉन्च किया है। लेकिन अब 12जीबी रैम+512जीबी स्टोरेज की घोषणा भी हो चुकी है। हालांकि अब तक कीमत को लेकर कोई अपडेट नहीं आई है। नया वेरिएन्ट मई, 2023 के अंत तक लॉन्च हो सकता है।

Tecno Phantom V Fold कई शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ है। फुल फोल्डेबल स्क्रीन के साथ सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल मिलता है। जिसमें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर, 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो और 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड ऐंगल लेंस के साथ-साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा शामिल है।

स्मार्टफोन का 6.42 इंच मेन डिस्प्ले फुल एचडी रिजॉल्यूशन के साथ आता है। वहीं 7.85 इंच इंटीरियर स्क्रीन 2,000 x 2,296 पिक्सल रिजॉल्यूशन मिलता है। दोनों ही डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। डिवाइस डायमेनसीटी 9000 पस प्रोसेसर से लैस होता है। इसके साथ 5,000mAh की बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलता है। फोन एंड्रॉयड 13 ओएस पर आधारित है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews