Nokia G42 5G लॉन्च, ये है कंपनी का पहला User-Repairable फोन, शानदार है लुक, जानें फीचर्स और कीमत

Nokia G42 5G लॉन्च, ये है कंपनी का पहला User-Repairable फोन, शानदार है लुक, जानें फीचर्स और कीमत

New Smartphone: नोकिया ने पहला पहला यूजर-रिपेयरेबल 5जी स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Nokia G42 5G है। यह कंपनी के मिड-रेंज स्मार्टफोन्स में से एक है। कंपनी ने डिवाइस के रिपेयरेबिलिटी पर ज्यादा ध्यान दिया है।

नोकिया जी42 फोन की सेल UK में शुरू भी हो चुकी है। इसकी शुरुआती कीमत 249 यूरो (22,400 रुपये) है। इसके दो कलर ऑप्शन मार्केट में उपलब्ध होंगे, जिसमें पर्पल और ग्रे शामिल है। भारत में हैंडसेट के लॉन्च को लेकर कंपनी ने कोई भी अपडेट नहीं दी है।

नोकिया का पहला सेल्फ-रिपेयरेबल फोन Qualcomm Snapdragon 480+ SoC से लैस है। साथ में 4जीबी/6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिलता है। डिवाइस एंड्रॉयड 13 ओएस पर संचालित होगी। कंपनी ने दावा किया है कि दो साल पर सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेगा।

स्मार्टफोन 6.56 इंच आईपीएस एलसीडी एचडी प्लस डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 3 और एक वॉटरड्रॉप नॉच सेल्फ़ी शूटर के लिए दिया गया है।

बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा, 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ मॉड्यूल मिलता है। वहीं फ्रंट में सेल्फ़ी के लिए 8 मेगापिक्सल शूटर मिलता है। इसके अलावा डिवाइस में 5000mAh की बैटरी 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews