भारत में होगा Nothing Phone 2 का निर्माण, कंपनी ने कर दिया ऐलान, जुलाई में होगा लॉन्च, जानें खास बातें

भारत में होगा Nothing Phone 2 का निर्माण, कंपनी ने कर दिया ऐलान, जुलाई में होगा लॉन्च, जानें खास बातें

Upcoming Smartphone: यूके बेस्ड कंपनी नथिनग भारत और ग्लोबल मार्केट में अपना दूसरा स्मार्टफोन Nothing Phone 2 लॉन्च करने जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई में इसकी पेशकश होगी, इससे पहले कंपनी ने स्मार्टफोन को लेकर बड़ी घोषणा कर दी। अब भारत में नथिंग फोन 2 का निर्माण होगा, कंपनी ने इस बात को कन्फर्म कर दिया है। हालांकि पिछले साल भी भारत में नथिंग फोन 1के निर्माण घोषणा की गई थी।

लॉन्च से पहले Phone 2 के फीचर्स और जानकारी सामने आ चुके हैं। सीईओ Carl Pei ने कन्फर्म कर दिया है कि स्मार्टफोन 4700mAh की बैटरी के साथ आएगा। डिवाइस में 6.7 इंच डिस्प्ले मिलेगा, जो फोन 1 से बड़ा है। डिवाइस Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC से लैस होगा, जो पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा पॉवरफुल है। लंदन बेस्ड फर्म ने फोन में प्लास्टिक मुक्त मैकेजिंग और Recycled सामग्री के इस्तेमाल की घोषणा कर दी है।

कहा जा रहा है कि इसकी कीमत भी पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा होगी। वहीं बैक में ट्रांसपेरेंट डिजाइन एलईडी लाइटिंग के साथ देखने को मिलेगी। डिवाइस को गीकबेंच और बीआईएस सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर हाल ही स्पॉट किया गया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक फोन 2 12जीबी रैम के साथ आएगा और एंड्रॉयड 13 पर संचालित होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews