Nothing Phone 2a: नथिंग ने लॉन्च किया अपना सबसे सस्ता स्मार्टफोन, प्री-ऑर्डर शुरू, आकर्षक लुक, मिलेंगे कई फीचर्स, जानें डिटेल

nothing phone 2a

Nothing Phone 2a: नथिंग ने अपना तीसरा और सबसे सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह सेगमेंट का सबसे आकर्षक लुक वाला डिवाइस है। सेल में इसे ग्राहक 19,999 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन के दो कलर ऑप्शन उपलब्ध होंगे, इसमें ब्लैक और मिल्क शामिल हैं। 12 मार्च से फ्लिपकार्ट और Nothing.Tech वेबसाइट पर इसकी सेल शुरू होगी।
nothing phone 2a

स्मार्टफोन की कीमत

पहले में ग्राहकों को कई ऑफर्स मिलेंगे। HDFC बैंक कार्ड के जरिए 2000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। फ्लिपकार्ट पर 2000 रुपये एक्सचेंज बोनस और नॉन-कोस्ट ईएमआई मिलता है।

  • 8जीबी+128जीबी- 23,999 रुपये
  • 8जीबी+256जीबी- 25,999 रुपये
  • 12जीबी+256जीबी- 27,999 रुपये

nothing phone 2a

डिस्प्ले, प्रोसेसर और बैटरी

नथिंग फोन 2a में 6.7 इंच AMOLED फुल एचडी प्लस, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1300 निट्स ब्राइटनेस मिलता है। इसे Dimensity 7200 प्रो से लैस किया गया है। साथ में 8जीबी/12जीबी रैम और 128जीबी/256जीबी UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है। 5000mAh की बैटरी के साथ 45W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन एंड्रॉयड 14 पर आधारित है। 3 एंड्रॉयड OS अपग्रेड और 3 साल का सिक्योरिटी पैच अपडेट मिलता है। हैंडसेट 59 मिनट में 100% और 23 मिनट में 53% चार्ज होता है।
nothing phone 2a

कैमरा और अन्य फीचर्स

स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल सैमसंग S5KJN9 (OIS सपोर्ट के साथ) प्राइमेरी और 50 मेगापिक्सल सैमसंग S5KJN1 अल्ट्रावाइड रियर कैमरा मिलता है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सोनी IMX615 कमेरा मिलता है। डिवाइस में 3 नया परत Glyph इंटरफेस, आईपी 54 रेटिंग, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट सेंसर, लाइनर मोटर, डुअल स्पीकर्स, NFC, वाईफाई 6, ब्लूटूथ 5.3 और गोरिल्ला ग्लास 5 भी मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews