29 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा Nothing का नया स्मार्टफोन, Teaser जारी, फ्लिपकार्ट पर होगी बिक्री, जानें फीचर्स

Nothing Phone 2a का नया एडिशन सोमवार को भारत में लॉन्च होगा। फीचर्स मौजूदा मॉडल जैसे हो सकते हैं। डिजाइन अलग होगा।
nothing phone 2a

Nothing New Smartphone: नथिंग भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। 29 अप्रैल सोमवार दोपहर 12 बजे को इंडियन मार्केट में Nothing Phone 2a के नए एडिशन की एंट्री होगी, जिसे खासकर भारत के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी ने टीज़र जारी करते हुए अपने नए डिवाइस की घोषणा कर दी है। फोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म फ्लिपकार्ट पर होगी।
nothing phone 2a

भारत में लॉन्च होगा Phone 2a का ब्लू एडिशन

रिपोर्ट की माने तो भारत में कंपनी नथिंग 2ए के ब्लू एडिशन को लॉन्च करेगी। बता दें कि UK और अन्य कई देशों में स्मार्टफोन का मिल्क वेरिएन्ट उपलब्ध है। वहीं रेड एडिशन अगले साल तक लॉन्च हो सकता है। हालांकि कि Carl Pei की कंपनी ने अब तक भारत के लिए कलर को कन्फर्म नहीं किया है।
nothing phone 2a

मौजूदा मॉडल की कीमत और Availability

बता दें कि नथिंग फोन 2a कंपनी का सबसे किफायती स्मार्टफोन है, जो इस साल मार्च में लॉन्च हुआ था। नए एडिशन के फीचर्स मौजूदा मॉडल जैसे ही हो सकते हैं। फोन की शुरुआत कीमत 23,999 रुपये है, टॉप मॉडल (12जीबी+256जीबी) की कीमत 27,999 रुपये है। इसे फ्लिपकार्ट, क्रोमा और अन्य रीटेल आउटलेट्स के जरिए खरीदा जा सकता है।
nothing phone 2a

नथिंग फोन 2a के फीचर्स

Nothing Phone 2a डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोन को इसका डिजाइन आकर्षक बनाता है। यह ट्रांसपेरेंट बैक और एलईडी स्ट्रिप्स लाइट्स के साथ आता है। बैक में 50 मेगापिक्सल प्राइमेरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल सेकन्डेरी कैमरा मिलता है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। डिवाइस 6.7 इंच OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। डिवाइस Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC प्रोसेसर से लैस है और एंड्रॉयड 14 बेस्ड नथिंग OS 2.5 पर आधारित है। इसके अलावा 4700mAh की बैटरी के साथ 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews