OnePlus 11 5G, OnePlus 11R और OnePlus Pad हुए लॉन्च, यहाँ जानें सभी के फीचर्स और कीमत

OnePlus 11 5G, OnePlus 11R और OnePlus Pad हुए लॉन्च, यहाँ जानें सभी के फीचर्स और कीमत

New Smartphones 2023: ग्लोबल मार्केट में OnePlus 11 5G समेत वनप्लस 11आर, वनप्लस बड्स प्रो और OnePlus Pad की लॉन्चिंग आधिकारिक तौर पर हो चुकी है। इसके अलावा टीवी और कीबोर्ड के पेशकश भी हो चुकी है। सभी डिवाइसेस की चर्चा लंबा समय से हो रही है। हालांकि टैबलेट कुछ कुछ सप्ताह से सुर्खियां बटोर रहा है। कंपनी ने आज अपने दो दमदार स्मार्टफोन से पर्दा हटा दिया है। चीन में पहले ही वनप्लस 11 5जी लॉन्च हो चुका था। वहीं वनप्लस 11आर वनप्लस ऐस का रिब्रांडेड वर्ज़न है। आइए इन सभी प्रोडक्ट्स के बारे में विस्तार से जानें-

OnePlus 11R

OnePlus 11R 5G

यह कंपनी क्व R-सीरीज का पहला मॉडल है। अलग-अलग स्टोरेज वेरिएन्ट की कीमत भी अलग है। यह दो रंगों में उपलब्ध होगा, जिसमें Galactic सिल्वर और सोनिक ब्लैक शामिल है। 8जीबी+128जीबी स्टोरेज की कीमत 699 डॉलर (करीब 57,910 रुपये) और 16जीबी रैम+256जीबी की कीमत 799 डॉलर (करीब 66,205 रुपये) है। फोन को स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर से लैस किया गया है। साथ इसमें हीटिंग से प्रोटेक्शन के लिए 8 चैनल विसी कूलिंग सिस्टम को दिया गया है। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल सोनी IMX890 सेंसर (OIS सपोर्ट के साथ), 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मैक्रो यूनिट दी गई है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी और 100W की फास्ट चार्जिंग सुविधा मिलती है। इसका प्री-ऑर्डर 16 फरवरी से यूजर्स कर पाएंगे।

OnePlus 11 5G

OnePlus 11 5G

यह स्मार्टफोन 6.7 इंच सैमसंग E4 AMOLED स्क्रीन, QHD प्लस रिजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ ग्लोबल मार्केट में एंट्री ले चुका है। इसमें बिल्ड ग्लास सैंडविच मेटल फ्रेम के साथ आता है । स्मार्टफोन में स्लाईड अलर्ट, आईपी54 रेटेड स्प्लैश रेसिस्टेंट और ट्रिपल रियर सर्कुलर कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमे 50 मेगापिक्सल सोनी IMX980 प्राइमरी सेंसर, 48 मेगापिक्सल सोनी IMX581 अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 32 मेगापिक्सल टेलीफोटो यूनिट मिलता है । फो को स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से लैस किया गया है। बैटरी और कूलिंग सिस्टम वनप्लस 11आर की तरह ही है। इसकी शुरुआती कीमत 56,999 रुपये है, जिसमें 8जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलता है। 14 फरवरी से स्मार्टफोन की सेल शुरू होगी।

OnePlus Pad

OnePlus Pad

कंपनी ने अपने पहले टैबलेट को भी लॉन्च कर दिया है। बहुत जल्द भारत में इसकी सेल शुरू होगी। यह मिड-रेंज टैबलेट है। हालांकि अभी तक कीमत का खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन ग्राहक इसकी प्री-ऑर्डरिंग अप्रैल से कर पाएंगे। यह केवक हेलो ग्रीन कलर में उपलब्ध होगा। वनप्लस के इस नए टैबलेट में 9,510mAh की बैटरी और 67W की चार्जिंग सुविधा मिलती है। इसमें 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फ़ी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। टैबलेट को मीडिया टेक डायमेनसीटी 900 चिपसेट और Mali G719 GPU से लैस किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews