जल्द लॉन्च होगा OnePlus Ace 2 Pro, बस कुछ दिन बाकी, डिजाइन और फीचर्स लीक, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

जल्द लॉन्च होगा OnePlus Ace 2 Pro, बस कुछ दिन बाकी, डिजाइन और फीचर्स लीक, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

Upcoming Smartphone: वनप्लस फिलहाल कई स्मार्टफोन्स पर काम कर रहा है। इन दिनों “Open” फोल्डेबल मॉडल के साथ-साथ OnePlus Ace 2 Pro भी ढेरों सुर्खियां बटोर रहा है। कंपनी ने वनप्लस ऐस 2 प्रो के लॉन्च टाइमलाइन को कन्फर्म कर दिया है। अगस्त में यह चीन में बाजार में एंट्री लेगा।

सामने आया पहला लुक

स्मार्टफोन के फीचर्स और डिजाइन से भी पर्दा हट चुका है। सोशल मीडिया पर हाल ही में इसका फर्स्ट लुक सामने आया है। साथ में कैमरा और अन्य जानकारियों से भी पर्दा हट चुका है। Titanium ग्रे कलर मॉडल के बैक में सर्कुलर कैमरा देखा जा सकता है। चाइनीज सोशल मीडिया “Weibo” यूजर Digital Chat Station ने डिवाइस से जुड़ी अपडेट साझा की है।

चिपसेट और स्टोरेज

OnePlus Ace 2 Pro को गीकबेन्च सर्टिफिकेशन साइट पर भी स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक डिवाइस ऑक्टा -कोर Snapdragon 8 Gen 2 SoC से लैस होगा। साथ में 16जीबी रैम मिलेगा।

कैमरा और अन्य फीचर्स

पिछली रिपोर्ट के मुताबिक हैंडसेट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप एलईडी फ़्लैश के साथ मिलेगा। इसमें 50 मेगापिक्सक प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ) मिलने की संभावना है। यह भी कहा जा रहा है कि फोन Curved स्क्रीन और पावरफुल Vapour चैंबर कूलिंग सिस्टम के साथ आएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews