OnePlus Ace 3 Pro लॉन्च, बड़ी बैटरी के साथ मिल रहा 100W चार्जिंग सपोर्ट, पावरफुल प्रोसेसर, शानदार फीचर्स, इतनी है कीमत 

OnePlus Ace 3 Pro में 6100mAh की बैटरी के साथ 100W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। 9126mm2 कूलिंग VC यूनिट दिया गया है।
OnePlus Ace 3 Pro

OnePlus New Smartphone: वनप्लस ने अपना नया स्मार्टफोन “OnePlus Ace 3 Pro” चीन में लॉन्च कर दिया है। डिवाइस कई नए अपडेट्स के साथ आती है। भारत में लॉन्च को लेकर कंपनी ने कोई भी घोषणा अब तक नहीं की है। इसके तीन कलर वेरिएन्ट उपलब्ध होंगे, जिसमें टाइटेनियम मिरर ब्लैक, ग्रीन फील्ड ब्लू और  व्हाइट केरेमिक (सुपरकार Porcelein Collector एडिशन) शामिल हैं।

OnePlus Ace 3 Pro

इतनी है कीमत

व्हाइट केरेमिक मॉडल दो स्टोरेज वेरिएन्ट में आता है। 16जीबी+512जीबी की कीमत करीब 40,150 रुपए है। 24जीबी+1टीबी की कीमत करीब 52,780 रुपए है। 12जीबी+256जीबी मॉडल की कीमत करीब 36,710 रुपए, 16जीबी+256जीबी मॉडल की कीमत करीब 40,150 रुपए और 24जीबी+1टीबी मॉडल की कीमत 50,480 रुपए है।

OnePlus Ace 3 Pro

प्रोसेसर, बैटरी और वजन

वनप्लस ऐस 3 प्रो के चाइनीज मॉडल को Snapdragon 8 Gen 3 से लैस किया गया है। 6100mAh की बैटरी के साथ 100W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। साथ में 9126mm2 कूलिंग VC यूनिट दिया गया है, जो डिवाइस गर्म होने से बचाता है। यह एंड्रॉयड 14 ColorOS 14.1 पर आधारित है। ग्लास बैक (टाइटेनियम मिरर ब्लैक) मॉडल का वजन 212 ग्राम, लेदर मॉडल (ग्रीन फील्ड ब्लू) का वजन 207 ग्राम और केरेमिक मॉडल का वजन करीब 225 ग्राम है।

OnePlus Ace 3 Pro

फीचर्स

स्मार्टफोन 6.78 इंच BOE 8टी OLED डिस्प्ले और Curved एज, 1.5K रिजॉल्यूशन, 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसे मेटल मिडल फ्रेम से लैस किया गया है। IP65 रेटिंग पानी और डस्ट से फोन को प्रोटेक्ट करता है। अल्ट्रा थिन इन डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट सेंसर और डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं। वाईफाई 7, ब्लूटूथ 5.4, NFC, डुअल फ्रीक्वेंसी जीपीएस, एक्स-एक्सिस लिनीयर मोटर और आईआर ब्लास्टर डिवाइस में मिलता है।

OnePlus Ace 3 Pro

कैमरा 

कैमरा की बात करें तो वनप्लस ऐस 3 प्रो में 50 मेगापिक्सल Sony IMX890 मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ मिलता है। इसके अलावा बैक में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा ओमनीविजन OV02B के साथ मिलता है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews