160W फास्ट चार्जिंग के साथ जल्द होगा OnePlus Ace लॉन्च, जाने कीमत 

160W फास्ट चार्जिंग के साथ जल्द होगा OnePlus Ace लॉन्च, जाने कीमत 

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। OnePlus मोबाईल कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन OnePlus Ace के लॉन्च होने की तारीख की घोषणा हो चुकी है। इस महीने 21 अप्रैल को चीन में इस फोन को लांच किया जाएगा। बता दें कि यह स्मार्टफोन दो कलर वेरिएशन में उपलब्ध होगा। सूत्रों के मुताबिक इस स्मार्टफोन में यूजर्स को मीडिया टेक डेंसिटी 8100 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। फिलहाल तो कंपनी ने यह घोषणा कर दी है कि इस महीने की आने वाली तारीख को इसे लॉन्च किया जाएगा। इसे ब्लैक और सिल्वर वर्ज़न उपलब्ध होंगे। जिसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप भी उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़े … बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की कीमत! जाने MP के शहरों में कितनी रही ईंधन की कीमत

इस स्मार्टफोन में 12GB RAM और 256GB इन्टर्नल स्टॉरिज भी उपलब्ध हो सकता है, एंड्राइड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर OnePlus Ace काम करेगा। 160W फास्ट चार्जिंग की सुविधा और 4500mah बैटरी के साथ उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले भी उपलब्ध हो सकता है। 50MP+12MP+5MP+2MP रियर कैमरा 32MP सेल्फ़ी कैमरा के साथ उपलब्ध होने की संभावनाएं हैं। सूत्रों की मानें तो इसकी कीमत भारतीय करेंसी के हिसाब से ₹30990 तक हो सकती है, हालांकि अब तक भारत में लॉन्च करने की घोषणा अब तक कंपनी द्वारा नहीं की गई है, लेकिन संभावनाएं है कि यह जुलाई 2022 में लॉन्च हो सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews