बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की कीमत! जाने MP के शहरों में कितनी रही ईंधन की कीमत

government-working-on-new-petrol-efficiency-model

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। Petrol and diesel price today:- दिन-प्रतिदिन कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आ रहा है। बुधवार को इंटरनेशनल लेवल पर कच्चे तेल की कीमत में तेजी से बढ़ोतरी हुई। साथ ही कच्चे तेल की कीमत 108 डॉलर प्रति बैरल से पार हो चुकी है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि पेट्रोल और डीजल भी महंगे सकते हैं। 6 अप्रैल के बाद से ईंधन की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुए हैं, लेकिन अब भी भारत के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत 100 रुपए के पार है।

सूत्रों के मुताबिक क्योंकि कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा हो रहा है, इसलिए आने वाले दिनों में  पेट्रोल की कीमत में 50 पैसे की बढ़ोतरी की जा सकती है, अब तक तेल की कीमत में ₹10 प्रति लीटर की वृद्धि हो चुकी है। तो आइए जानते हैं कि आज मध्य प्रदेश के शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत कितनी रही। मध्यदेश में तेल की एवरेज कीमत आज 119.21रुपए प्रति लीटर दर्ज की गई, तो वहीं डीजल की कीमत 102.16 रुपए प्रति लीटर देखी गई।

यह भी पढ़े… चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग का बयान, कहा कांग्रेस ने हमेशा अंबेडकर जी को नीचा दिखाया है

अलीराजपुर, अनुपुर, बालाघाट, रीवा, सतना, शहडोल, शिवपुर और उमरिया में पेट्रोल और डीजल की कीमत ₹120 प्रति लीटर के आसपास दर्ज की गई, तो वहीं अगर मालवा, बडवानी, बेतूल, भिंड, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडोरी, होशंगाबाद, कटनी, खंडवा, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, पन्ना, सिवनी, शिवपुरी, सीधी में आज पेट्रोल की कीमत ₹119 प्रति लीटर के आसपास देखी गई। आज रतलाम और सागर में पेट्रोल की कीमत ₹117 प्रति लीटर के आसपास देखी गई जो प्रदेश में सबसे कम है। अशोकनगर, भोपाल, दतिया, देवास, गुना, हरदा, इंदौर, जबलपुर, झाबुआ, खरगोन, मंडला, मुरैना, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर, टीकमगढ़, सिंगरौली और विदिशा में आज पेट्रोल की कीमत ₹118 प्रति लीटर के आसपास दर्ज की गई।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews