108M कैमरा के साथ OnePlus Nord CE 3 Lite हुआ भारत में लॉन्च, 20 हजार है कीमत, जानें खास बातें

108M कैमरा के साथ OnePlus Nord CE 3 Lite हुआ भारत में लॉन्च, 20 हजार है कीमत, जानें खास बातें

OnePlus Nord CE 3 Lite: कई महीनों तक सुर्खियां बटोरने के बाद आखिरकार वनप्लस ने अपने नए नॉर्ड सीई 3 लाइट को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने स्मार्टफोन में बड़ा कैमरा, बड़ी स्क्रीन, बड़ी बैटरी और बड़ा स्टोरेज होने का दावा किया है। मंगलवार को कंपनी ने अपने इस किफायती स्मार्टफोन को भारतीय बाजारों के लिए पेश कर दिया है। इसकी कीमत 19,999 रुपये है। 11 अप्रैल से इसकी सेल शुरू होगी। साथ में OnePlus Nord 2 TWS ईयरबर्ड्स भी लॉन्च हो चुका है।

कीमत और वेरिएन्ट

स्मार्टफोन के दो कलर ऑप्शन उपलब्ध होंगे। जिसमें से लाइम वर्ज़न बिल्कुल फ्रेश है। अलग-अलग स्टोरेज वेरिएन्ट की कीमत भी अलग है। 8जीबी+128जीबी मॉडल की कीमत 19,999 रुपये है। वहीं 8जीबी+256जीबी की कीमत 21,999 रुपये है। इसकी डिजाइन आपको काफी हद्द तक वनप्लस 11 और 11आर की याद दिला देगी। डिवाइस प्लास्टिक बैक और ग्लॉसी लुक के साथ साथ आता है।

डिस्प्ले, प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

नए नॉर्ड सीई 3 लाइट में 6.7 इंच एलसीडी 2400×1800 पिक्सल रिजोल्यूशन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। जो Nord CE 2 lite से अलग है। डिवाइस एंड्रॉयड 13 पर आधारित है, जिसे Qualcomm Snapdragon 695 5G SoC प्रोसेसर से लैस किया गया है, जो पिछले साल भी मिला था। इसके अलावा हैंडसेट में 67W सुपर VOCC चार्जिंग सपोर्ट 5,000mAh बैटरी के साथ दिया गया है।

खास है कैमरा

स्मार्टफोन की सबसे खास बात इसका कैमरा है, जो यूजर्स को पसंद आ सकता है। इसके प्राइमरी कैमरा में 108 मेगापिक्सल शूटर दिया गया है। साथ में 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस मिलता है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews