आ रहे हैं नए OnePlus V Fold और V Flip, दोनों में मिलेगी फोल्डेबल स्क्रीन, यहाँ जानें डिटेल्स

आ रहे हैं नए OnePlus V Fold और V Flip, दोनों में मिलेगी फोल्डेबल स्क्रीन, यहाँ जानें डिटेल्स

New Smartphones: वनप्लस अगले महीने अपने कई डिवाइसेस लॉन्च करने जा रहा है। वनप्लस 11 सीरीज की एंट्री भारतीय बाजारों में होने वाली है। इसी बीच यूजर्स के लिए बड़ी गुड न्यूज आई है। बहुत जल्द कंपनी अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की पेशकश करने जा रहा है। मार्केट पहले से सैमसंग, मोटोरोला और अन्य कंपनियों के फोल्डेबल फोन मौजूद है। लेकिन अब OnePlus भी इन्हे कड़ी टक्कर दे सकता है। इस बात को जानकर यूजर्स ने भी सोशल मीडिया पर खुशी जाहीर की है।

टेस्टिंग हो चुकी है शुरू

टिप्सटर के मुताबिक कंपनी फोल्ड और फ्लिप दो मॉडल पेश करने जा रहा है। मोनिकर्स को ब्रांड द्वारा ट्रेडमार्क भी कर दिया गया है। इनमें से किसी एक की टेस्टिंग भी दुनिया के कुछ स्थानों पर शुरू हो चुकी है। इनके नाम OnePus V Fold और V Flip बताया जा रहा है। अब तक इन फोल्डेबल स्मार्टफोन के फीचर्स, डिजाइन और अन्य कोई भी जानकारी नहीं आई है।

7 फरवरी को लॉन्च होंगे कई डिवाइस

कंपनी एक-एक कर के ग्राहकों को हैरान करने वाली खबर दे रही है। हाल में में वनप्लस पैड, जो कंपनी का पहला टैबलेट है उसकी घोषणा की थी। लाइन में अन्य कई प्रोडक्टस भी शामिल हैं। 7 फरवरी 2023 को क्लाउड ईवेंट का आयोजन हो रहा है। इस कार्यक्रम में चीनी टेक कंपनी अपने पहले टैबलेट, वनप्लस 11, वनप्लस 11R, वनप्लस बड्स प्रो और एक नए स्मार्ट टीवी को लॉन्च कर सकती है। जिसके लिए टीज़र भी जारी हो चुका है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews