Oppo के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में मिलेगा Android 14 बीटा, ऐसे हैं फीचर्स, जानें कीमत

Oppo के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में मिलेगा Android 14 बीटा, ऐसे हैं फीचर्स, जानें कीमत

Technology News: हाल में गूगल के ईवेंट में एंड्रॉयड 14 बीटा की घोषणा हुई थी। कई कंपनियां अपने डिवाइसेस में इस ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट करने की तैयार करने में जुट चुकी है। Oppo Find N2 Flip पहला ऐसा फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा, जिसे इस पॉवरफुल ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस किया जाएगा। जिसके कारण डिवाइस का परफॉरमेंस और भी ज्यादा फास्ट हो जाएगा। इसके अलावा अन्य कई अपडेट्स भी देखने को मिल सकते हैं। बीटा वर्ज़न एडवांस यूजर्स के लिए होता है और इसका इस्तेमाल डेली ड्राइवर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।

ओप्पो फाइन्ड एन2 फ्लिप कई शानदार फीचर्स के साथ आते हैं। स्मार्टफोन में 6.8 इंच फुल एचडी प्लस ई6 AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। साथ में 3.36 इंच AMOLED आउटर डिस्प्ले 30/60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसे MediaTek Dimensity 9000+ प्रोसेसर के साथ आता है। इसके साथ Mali-G710 MC10 GPU मिलता है।

यह डिवाइस एंड्रॉयड 13 ColorOS के साथ आता है। लेकिन अब इसमें एंड्रॉयड 14 बीटा 1 का अपडेट मिलेगा। इसके अलावा डिवाइस साइड माउंटेड फिंगरप्रिन्ट स्कैनर और 5जी एसए/एनएसए सपोर्ट के साथ आता है। 4जी, वाईफाई 802.11 x, ब्लूटूथ 5.3 , एनएफसी, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी और अन्य कई फीचर्स के साथ आता है।

फाइन्ड एन2 फ्लिप 50 मेगापिक्सल प्राइमरी वाइड एंगल रियर कैमरा सोनीIMX890 सेंसर और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा Hasselblad कैमरा सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा 32 मेगापिक्सल स्नैपर आरजीबीडब्ल्यू IMX709 सेंसर सेल्फ़ी कैमरा मिलता है। फोन में 4300mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलता है। भारत में इसकी कीमत 89,999 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews