Oppo Find N3 जल्द होगा लॉन्च, फीचर्स लीक, फोल्डेबल स्मार्टफोन में मिलेगा वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, जानें डीटेल

Oppo Find N3 जल्द होगा लॉन्च, फीचर्स लीक, फोल्डेबल स्मार्टफोन में मिलेगा वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, जानें डीटेल

Oppo Find N3: ओप्पो अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में जुटा हुआ है। इस महीने चीन में नए ओप्पो फाइन्ड एन3 फ्लिप और फोल्ड की लॉन्चिंग हो सकती है। ग्लोबल मार्केट में भी डिवाइस को पेश किया जाएगा। इससे पहले डिवाइस को कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा जा चुका है। इसे इकोनॉमिक कमीशन सर्टिफिकेशन पर देखा जा चुका है। हालांकि लिस्टिंग के जरिए स्मार्टफोन को लेकर अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

फोल्ड मॉडल के बारे में

Oppo Find N3 मार्केट में फाइन्ड एन2 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च होगा। इसकी डिजाइन काफी हद्द तक पिछले मॉडल जैसी होगी। हालांकि कैमरा में कुछ नया देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक यह 8 इंच QHD प्लस 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसमें साइड फेसिंग फिंगरप्रिन्ट स्कैनर मिल सकता है। फोन Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट से लैस होगा। 4,805mAh की बैटरी के साथ 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W  वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

फ्लिप मॉडल के बारे में

3C सर्टिफिकेशन के मुताबिक फ्लिप मॉडल का मॉडल नंबर PHT110 है, जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने वाला है। पिछले रिपोर्ट के मुताबिक डिवाइस 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले (इनर साइड) फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन और 120Hz रेट के साथ आ सकता है। वहीं आउटर डिस्प्ले 3.26 इंच का होगा। यह Dimensity 9000 प्लस SoC से लैस होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews