Oppo ला रहा है नया स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, डिजाइन से भी हट गया पर्दा, जानें यहाँ

Oppo ला रहा है नया स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, डिजाइन से भी हट गया पर्दा, जानें यहाँ

File Pic.

Upcoming Smartphone: ओप्पो अपना नया स्मार्टफोन कई बाजारों में लॉन्च करने जा रहा है, जिसका नाम Oppo A78 4G है। अब तक इसे कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा जा चुका है। साथ ही फीचर्स और डिजाइन से भी पर्दा हट चुका है। स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर से लैस होगा। साथ में 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज मिलेगा।

रिपोर्ट के मुताबिक ओप्पो ए78 4जी की डिजाइन काफी हद्द तक 5जी मॉडल जैसी ही होगी, जो इस साल जनवरी में लॉन्च हो चुका है। हालांकि कुछ बदलाव देखने को भी मिलेंगे। डिवाइस के टॉप लेफ्ट में पंच-हॉल कटआउट दिया गया है। साथ में pilled शैप्ड कैमरा मॉड्यूल 2 रिंगस और एलईडी फ़्लैश के साथ दिया गया है। वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन राइट साइड में मिलेगा।

नए स्मार्टफोन में 6.43 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। वहीं बैक में 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा 2 मेगापिक्सल मैक्रो यूनिट के साथ आएगा। एफसीसी सर्टिफिकेशन वेबसाइट के अनुसार Oppo A78 4G में 5,000 mAh की बैटरी 67W फास्ट चार्जिंग के साथ मिलेगी। कंपनी ने अब तक लॉन्च की तारीख घोषित नहीं की है। न ही कीमत को लेकर कोई अपडेट आई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews