
Realme New Smartphone: रियलमी अपने नए स्मार्टफोन “Realme C65” पर फिलहाल कम कर रहा है। ग्लोबल मार्केट में जल्दी फोन की एंट्री हो जल्द हो सकती है। इसे अब तक एफसीसी, टीडीआरए, TUV और एसडीपीपीआई जैसे सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा जा चुका है। जिसके जरिए डिवाइस से जुड़ी कई जानकारी सामने आ चुकी है। बैटरी कैपेसिटी, चार्जिंग और डायमेंशन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।
FCC लिस्टिंग के जरिए कई जानकारी सामने आई
एफसीसी लिस्टिंग के स्मार्टफोन का मॉडल नंबर RMX3910 है। डेटाबेस के मुताबिक डिवाइस 4G LTE कनेक्टिविटी के साथ आएगा। इसमें 5000mAh की बैटरी मिलेगी। यह Dual बैंड वाईफाई, जीपीएस, एनएफसी और एफएम रिसीवर के साथ मार्केट में एंट्री कर सकता है। इसका डायमेंशन 165.66×76.1×7.64 mm होगा। वजन 185 ग्राम हो सकता है।
स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स
पिछली रिपोर्ट के मुताबिक डिवाइस एंड्रॉयड 14 पर आधारित होगा। रियलमी c65 f/1.8 एपर्चर वाले प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च हो सकता है। डिजाइन और फीचर्स काफी हद तक Realme C67 जैसा होने का अंदाजा लगाया जा लगाया जा रहा है। यदि ऐसा होता तो हैंडसेट में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। स्मार्टफोन को लेकर कंपनी ने अब तक कोई भी ऐलान नहीं किया है। जल्द ही इससे जुड़ी नई अपडेट सामने आ सकती है।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

