Realme GT 3 कुछ दिनों में होगा भारत में लॉन्च, मिलेगी 240W की फास्ट चार्जिंग, यहाँ जानें फीचर्स

Realme GT 3 कुछ दिनों में होगा भारत में लॉन्च, मिलेगी 240W की फास्ट चार्जिंग, यहाँ जानें फीचर्स

Upcoming Smartphones: भारत और ग्लोबल मार्केट में बहुत जल्द Realme GT 3 की एंट्री हो सकती है। लंबे समय से रियलमी जीटी की चर्चा हो रही थी, जिसमें 240W की फास्ट चार्जिंग सुविधा मिलती है। लेकिन अब कंपनी ने टीज़र जारी करते हुए अपने नए स्मार्टफोन को 240W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च होने की घोषणा कर दी है। मार्केट में यह इस महीने लॉन्च हो सकता है। हालांकि तारीख का ऐलान अब तक नहीं हुआ है। यह डिवाइस कंपनी की फास्टेस्ट चार्जिंग फोन होगा। मोबाईल वर्ल्ड कॉंग्रेस के कार्यक्रम के दौरान इससे पर्दा हट सकता है।

Realme GT Neo 5

यह भी कहा जा रहा है कि नया रियलमी जीटी 3 चीन में लॉन्च होने वाले का रिब्रांडेड वर्ज़न होगा। जो ग्लोबल मार्केट भी पेश किया जाएगा। हालांकि जीटी 3 डिजाइन अब तक सामने नहीं आई है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों ही मॉडल्स के फीचर्स और डिजाइन भी एक-दूसरे से मिलते-जुलते होंगे। टीज़र में भी RGB लाइटिंग के यूनिट को देखा जा सकता है। जो जीटी नियो 5 जैसा ही है।

बात रियलमी जीटी नियो 5  की करें तो यह बहुत जल्द में लॉन्च होने वाला है। इसके फीचर्स पहले ही लीक हो चुके हैं। स्मार्टफोन में 4600mAh की बैटरी के साथ 240W की फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। डिवाइस 6.74 इंच OLED डिस्प्ले, 1.5K रिजोल्यूशन के साथ बाजारों में दस्तक् दे सकता है। यह स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 चिपसेट और 16जीबी LPDDR5 रैम के साथ आ सकता है। इसके अलावा हैंडसेट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल सोनी IMX890 प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और 2 मेगापिक्सल मैक्रो यूनिट शामिल हैं। वहीं फ्रंट  में 16 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा मिल सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews