दिवाली के बाद लॉन्च होगा Realme GT 7 Pro, लीक हुए फीचर्स, आकर्षक डिजाइन, नोट कर लें तारीख, जानें सबकुछ

Realme GT 7 Pro नवंबर में लॉन्च होने वाला है। इसके फीचर्स पहले की सामने आ चुके हैं। आइए जानें स्मार्टफोन खास क्यों होगा?
Realme GT 7 Pro

Realme GT 7 Pro: रियलमी जीटी 7 प्रो की लॉन्च डेट कन्फर्म हो चुकी है। यह चीन में 4 नवंबर को लॉन्च होगा। वहीं अगले महीने यह भारतीय बाजार में भी एंट्री ले सकता है। हालांकि तारीख का ऐलान अभी तक कंपनी ने नहीं किया है। डिवाइस के पेशकश में कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन स्पेसिफिकेशन पहले ही लीक हो चुके हैं। हाल ही में इसे गीकबेंच सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा गया है।

रियलमी जीटी 7 प्रो लंबे समय से सुर्खियों में है। कहा जा रहा है कि यह भारत का पहला स्मार्टफोन होगा, जो Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस होगा। सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी वायरल हो रही है। फोन कई नए अपडेट्स के साथ मार्केट में दस्तक देगा। फोन के तीन कलर वेरिएन्ट उपलब्ध हो सकते हैं, जिसमें स्टार ट्रैल टाइटैनियम, ऑप्टिकल व्हाइट और मार्स एक्सप्लोरेशन एडीशन शामिल है।

Realme GT 7 Pro

मिलेंगे कई बेहतरीन फीचर्स (Realme New Smartphone)

स्मार्टफोन का वजन 222.8 ग्राम और थिकनेस 8.55mm हो सकती है। यह मेटल फ्रेम और Qualcomm स्मॉल साइज़ अल्ट्रा सोनिक इन डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट सेंसर के साथ आएगा। लुक भी काफी आकर्षक है। 6.78 इंच 8टी LTPO सैमसंग OLED डिस्प्ले 2780×1264 रिजोल्यूशन, 120 रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स HBM के साथ हैंडसेट लॉन्च हो सकता है।

Realme GT 7 Pro

स्मार्टफोन से जुड़े इन बातों को भी कर लें नोट (Realme GT 7 Pro Specification)

  • फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite से लैस होगा। एंड्रॉयड 15 पर आधारित होगा।
  • LPDDR5x रैम और यूएफएस 4.0 स्टोरेज मिल सकता है।
  • 6500mah बैटरी के साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है।
  • आईपी68 या आईपी 69 रेटिंग मिल सकती है।
  • 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और 50 मेगापिक्सल 3x OIS रियर कैमरा मिल सकता है।
  • फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा देखने को मिल सकता है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews