Realme GT Neo 5 की डिजाइन ने दिलाई नथिंग फोन की याद, लॉन्च से पहले कन्फर्म हुए फीचर्स, इस दिन होगा लॉन्च

Realme GT Neo 5 की डिजाइन ने दिलाई नथिंग फोन की याद, लॉन्च से पहले कन्फर्म हुए फीचर्स, इस दिन होगा लॉन्च

New Smartphones: रियलमी ने अपने सबसे पावरफुल और साल के सबसे शानदार स्मार्टफोन का टीज़र जारी कर दिया है। साथ ही लॉन्चिंग डेट और फीचर्स भी कन्फर्म हो चुके हैं। यहाँ बात Realme GT Neo 5 की हो रही है, जो जीटी नियो 3 का सक्सेसर भी है। बता दें कि कंपनी Realme GT Neo 3 के बाद सीधा इसे पेश करने जा रही है। पिछले साल ही डिवाइस सुर्खियां बटोर रहा है। खास बात तो इसकी बैटरी कैपेसिटी है, जिसमें सबका ध्यान अपनी ओर खींचा लेकिन टीज़र में इसके आकर्षक डिजाइन का खुलासा भी हो चुका है।

बैक में RGB लाइटिंग दी गई है, जो नथिंग फोन 1 की याद दिलाता है। उसमें ऐसी ही लाइटिंग डिजाइन मिलती है। रिकटेनगुलर शेप की आरजीबी लाइटिंग में “Ready To Leap” टैगलाइन दी गई है। जो स्मार्टफोन को और भी शानदार और आकर्षक लुक देती है। लॉन्च के पहले फोन के फीचर्स भी कन्फर्म हो चुके हैं। 9 फरवरी 2023 को यह चीन के बाजारों में दस्तक देने जा रहा है। हालांकि भारत में इसके लॉन्च को लेकर कोई भी अपडेट सामने नहीं आई है।

रियलमी जीटी नियो 5 को अब तक कई सर्टिफिकेशन साइट पर देखा जा चुका है। इसे स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 लैस किया गया है, साथ में 16जीबी रैम भी मिलता है। यह 240W फास्ट चार्जिंग के साथ बाजारों में दस्तक देगा। एंड्रॉयड 13 ओएस पर आधारित इस स्मार्टफोन के बैक पनेक में 50 मेगापिक्सल सोनी IM890 3 इंच EOR OIS मेन कैमरा सेटअप के साथ NFC और IR ब्लास्टर भी कन्फर्म हो चुका है।

वहीं हैंडसेट में 5,000mAh की बैटरी भी मिल सकती है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा भी मिल सेटअप में शामिल हो सकता है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा होने ही उम्मीद की जारी है। नया स्मार्टफोन 6.7 इंच 1.5k OLED डिस्प्ले और 147Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च हो सकता है।

— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) February 1, 2023

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews