Realme Narzo N53 का लॉन्च कन्फर्म, भारत में जल्द लेगा एंट्री, होगा सीरीज का सबसे Slim स्मार्टफोन, टीज़र जारी, जानें फीचर्स

Realme Narzo N53 का लॉन्च कन्फर्म, भारत में जल्द लेगा एंट्री, होगा सीरीज का सबसे Slim स्मार्टफोन, टीज़र जारी, जानें फीचर्स

New Smartphone: रियलमी अपना सबसे स्लिम स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। जिसका टीज़र भी ई-कमर्शियल वेबसाइट Amazon पर जारी हो चुका है। हालांकि कंपनी ने टीज़र में नाम और फीचर्स की घोषणा नहीं की है। लेकिन अंदाज लगाया जा रहा है कि यह Realme Narzo N53 है। रियलमी नारजो एन53 लंबे समय से सुर्खियां बटोर रहा है। इसे N-सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन बताया जा रहा है। पिछले महीने की भारत में Narzo N55 की पेशकश हुई थी। अब इसके रैम और चार्जिंग सपोर्ट की जानकारी भी ऑनलाइन देखी गई है।

कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक रियलमी नारजो एन53 16जीबी डायनैमिक रैम और 33W SUPERVOCC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च होगा। अब तक इसके कई फीचर्स से भी पर्दा हट चुका है। अब तक स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट सामने नहीं आई है, लेकिन संभावनाएं हैं कि इस महीने यह भारतीय बाजारों में दस्तक देगा।

लॉन्च से पहले डिवाइस के फीचर्स सोशल मीडिया पर लीक हो चुके हैं। वहीं कीमत को लेकर भी कई अनुमान लगाए जा रहे हैं। हैंडसेट 6.72 इंच फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैम्पलिंग रेट के साथ आ सकता है। कहा जा रहा है कि फोन MediaTek Helio G88 चिपसेट से लैस होगा। साथ में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी।

नारजो N53 का कैमरा भी बेहद खास होगा। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल B&W लेंस और 8 मेगपिक्सल सेल्फ़ी कैमरा के साथ नजर आ सकता है। इसके दो कलर ऑप्शन उपलब्ध हो सकते हैं, जिसमें फेदर ब्लैक और फेदर गोल्ड शामिल है। बात कीमत की करें तो यह नारजो एन55 की तरह ही बजट स्मार्टफोन में से एक होगा। जिसकी कीमत 15 हजार रुपए से कम होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews