Redmi ने लॉन्च किया नया बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स, मिलेगा 108MP कैमरा, खरीदने से पहले जान लें ये खास बातें  

Redmi 13 5G अनेक अपडेट्स और खास फीचर्स के साथ इंडियन मार्केट में दस्तक दे चुका है। यह ब्रांड के किफायती डिवाइस में से एक है।
redmi 13

Redmi 13 5G: भारत में रेडमी 13 5जी लॉन्च हो चुका है। यह कंपनी के बजट-फ्रेंडली डिवाइस में से एक है। जिसकी शुरुआती कीमत 15,000 रुपए से भी कम है। मार्केट में फोन के तीन कलर ऑप्शन उपलब्ध होंगे, जिसमें हवाईं ब्लू, ब्लैक डायमंड और ओर्किड पिंक शामिल है। 12 जुलाई को फोन की पहली सेल लगेगी। ग्राहक mi स्टोर, Amazon और शाओमी के रिटेल शॉप से इसे खरीद पाएंगे।

redmi 13

इतनी है कीमत

रेडमी 13 के बेस मॉडल यानि 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 13,499 रुपए है। वहीं टॉप मॉडल 8जीबी+128जीबी स्टोरेज की कीमत 15,499 रुपए है। पहली सेल में ग्राहकों को 1000 रुपए तक बैंक डिस्काउंट या एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। ऐसे में फोन की कीमत मात्र 12,499 रुपए हो जाएगी।

redmi 13

डिस्प्ले

पिछले मॉडल की तुलना में रेडमी 13 कई अपडेट्स के साथ आया है। कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी को अपग्रेड किया गया है। हालांकि में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिलता है। स्मार्टफोन 6.79 इंच फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 450 निट्स पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। हाई वीडियो क्वालिटी के लिए इसे वाइडवाइन एल1 से लैस किया गया है।

redmi 13

प्रोसेसर 

डिवाइस को Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 के साथ Adreno 613 GPU से लैस किया गया है। यह चिपसेट रेडमी 12 में भी मिलता है। यह 5जी सिम सपोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक, एक साइड माउंटेड फिंगरप्रिन्ट सेंसर और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है।

कैमरा और बैटरी

जहां रेडमी 12 में 50 मेगापिक्सल प्राइमेरी कैमरा मिलता है, वहीं रेडमी 13 108 मेगापिक्सल प्राइमेरी कैमरा के साथ मार्केट में एंट्री ले चुका है। साथ में 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा भी बैक में दिया गया है। फ्रंट में 13 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिलता है। इसके अलावा 5030mAh बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews