गदर मचाने आ रहा है Samsung का नया स्मार्टफोन, 4 अक्टूबर को होगा लॉन्च, कंपनी ने कर दिया ऐलान

गदर मचाने आ रहा है Samsung का नया स्मार्टफोन, 4 अक्टूबर को होगा लॉन्च, कंपनी ने कर दिया ऐलान

Samsung New Smartphone:  साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग Samsung Galaxy S23 FE, नया गैलक्सी टैब और गैलक्सी बड्स लॉन्च करने के लिए तैयार है। इसकी डेट भी सामने या चुकी है। टीज़र में 4 अक्टूबर की तारीख लॉन्च के लिए घोषित की गई है। हालांकि कंपनी  ने डिवाइस के नाम को कन्फर्म नहीं किया है।

कब लॉन्च होगा टैबलेट और Ear Buds 

इसके अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट पर Samsung Galaxy Tab S9 FE के लॉन्च डेट का खुलासा हो चुका है। 5 अक्टूबर को नए टैबलेट की पेशकश होगी। गैलक्सी बड्स को लेकर कोई अपडेट नहीं आई है। 4 या 5 अक्टूबर किसी भी तारीख पर लॉन्च हो सकता है।

कीमत और प्रोसेसर

सैमसंग गैलक्सी एस 23 एफई लंबे समय से सुर्खियों में है। इसके फीचर्स भी लीक हो चुके हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्मार्टफोन की कीमत 54, 999 रुपये तक हो सकती है। वहीं बात फीचर्स की करें तो डिवाइस Exynos 2200 चिपसेट से लैस हो सकती है, ऐसी संभावनाएं हैं। साथ में 8जीबी रैम मिल सकता है।

फीचर्स और अपडेट्स

कहा जा रहा है कि स्मार्टफोन नए और फ्रेश कलर ऑप्शन के साथ आएगा। इसके फीचर्स में भी कई अपडेट्स देखने को मिल सकते हैं। इसमें IP68 सर्टिफिकेशन मिलने कि आशंका है, जो फोन को पानी से प्रोटेक्ट करेगा। यह 6.3 इंच फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमेरी कैमरा के साथ-साथ 12 मेगापिक्सकल और 8 मेगापिक्सक के दो अन्य कैमरा उपलब्ध होंगे। फ्रंट में 10 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी शूटर मिल सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews