Samsung Galaxy S24 Ultra के फीचर्स लॉन्च से पहले लीक, मिलेगी iPhone 15 जैसी सुविधा, जानें यहाँ

Samsung Galaxy S24 Ultra के फीचर्स लॉन्च से पहले लीक, मिलेगी iPhone 15 जैसी सुविधा, जानें यहाँ

Samsung New Smartphone: सैमसंग इस साल अपने नई डिवाइसेस लाने की तैयारी में जुटा हुआ है। कंपनी ने हाल ही में अपने नए फोल्ड और फ्लिप स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। जल्द ही Samsung Galaxy S24 Ultra की पेशकश हो सकती है। पिछले कुछ महीनों से फोन सुर्खियों में है। अब इसे लेकर नई अपडेट सामने आ चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एस24 अल्ट्रा अगले साल मार्केट में दस्तक दे सकता है।

Ice Universe के रिपोर्ट के मुताबिक गैलक्सी S24 अल्ट्रा में Titanium फ्रेम मिलेगा। बता दें कि आईफोन 15 सीरीज में भी ऐसा ही फ्रेम उपलब्ध होने की अफवाहें हैं। कंपनी ने स्मार्टफोन के फीचर्स को लेकर कोई भी घोषणा नहीं की है। कहा जा रहा है कि वनीला गैलक्सी एस24 और एस24 प्लस में यह टाइटेनियम फ्रेम मिलेगा।

बता दें कि Galaxy S23 Ultra एल्युमिनियम फ्रेम के साथ आता है। टाइटेनियम फ्रेम Aluminium फ्रेम से बड़ा होता है। यह स्मार्टफोन्स के लिए काफी रेयर समाग्री माना जाता है। संभावनाएं है कि इस फ्रेम के कारण गैलक्सी S24 अल्ट्रा पिछले मॉडल से ज्यादा हल्का होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews