Samsung Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 जल्द होंगे लॉन्च, नोट कर लें ये तारीख, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 जल्द होंगे लॉन्च, नोट कर लें ये तारीख, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy Z Fold 5 : इस साल सैमसंग अपने कई डिवाइसेस लॉन्च करने की तैयारी में जुटा  हुआ है। 1 फरवरी को आयोजित हुई गैलक्सी अनपैक्ड ईवेंट के दौरान कई प्रोडक्ट्स से पर्दा हटा। कई रिपोर्ट्स दावा कर रहे हैं कि इस साल के दूसरे Galaxy Unpacked Event में भी कंपनी खास पेशकश कर सकती है। साउथ कोरियन कंपनी ने अब तक ईवेंट को लेकर कोई भी तारीख घोषित नहीं की है। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि कार्यक्रम का आयोजन जुलाई में हो सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सैमसंग साल के दूसरे गैलक्सी ईवेंट में अपने दो नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स लॉन्च कर सकता हैं। जिनके नाम Samsung Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 है। लीक हुई जानकारी के मुताबिक ईवेंट का आयोजन 25 जुलाई से लेकर 27 जुलाई के बीच हो सकता है। सैमसंग लवर्स को आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना पड़ेगा।

स्मार्टफोन्स पिछले साल अगस्त में लॉन्च हुए सैमसंग गैलक्सी Z फोल्ड 4 और Z फ्लिप 4 के सक्सेसर हैं। मार्केट में यह गूगल पिक्सल फ़ोल्डेबल स्मार्टफोन को टक्कर देते नजर आ सकते हैं।

दोनों ही स्मार्टफोन में अपडेटेड डिजाइन और फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। सैमसंग गैलक्सी Z फोल्ड 5 और फ्लिप 5 को 3C सर्टिफिकेशन साइट पर हाल ही में देखा गया है। जिसके जरिए कई की-फीचर्स सामने आ चुके हैं। लिस्टिंग के मुताबिक दोनों ही डिवाइसेस 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मार्केट में दस्तक देंगे। स्मार्टफोन्स Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 से लैस हो सकते हैं। साथ ही ये एंड्रॉयड 13 ओएस पर आधारित होंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews