Samsung ने भारत में लॉन्च किए 2 नए स्मार्टफोन, बेहद कम है कीमत, जानकर आप रह जाएंगे दंग

Samsung ने भारत में लॉन्च किए 2 नए स्मार्टफोन, बेहद कम है कीमत, जानकर आप रह जाएंगे दंग

New Smartphones: सैमसंग ने अपने दो नए स्मार्टफोन्स लॉन्च कर दिए हैं। दोनों की कीमत 10 हजार रुपये से कम है। मंगलवार से भारत के बाजारों और ऑफिशियल वेबसाईट पर स्मार्टफोन की बिक्री शुरू होगी। यहाँ बात Samsung Galaxy A04 और Galaxy A04e की हो रही है। ये कंपनी के ए-सीरीज के नए और बजट स्मार्टफोन्स हैं। बता दें की दोनों ही मॉडल में फिंगरप्रिन्ट सेंसर नहीं दिए गए हैं। इन्हें मीडियाटेक हेलिओ पी35 से लैस किया गया। साथ ही में 5,000mAh बैटरी भी मिलती है। दोनों में 6.5 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले वॉटरड्रॉप नोच और 60Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।

Galaxy A04 के फीचर्स

गैलक्सी A04 में 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज मिलता है, इसके साथ 12जीबी एक्सपेंडेबल स्टोरेज भी मिलता है। इस मॉडल में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा एलईडी फ्लैश और 2 मेगापिक्सल डेप्थ यूनिट दिया गया है। और 5 मेगापिक्सल स्नैपर सेल्फ़ी और वीडियो चैट्स के लिए दिया है। फ्यूल सर्विस की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन के 4जीबी रैम+64जीबी स्टोरेज 11,999 रुपये है। वहीं 4जीबी रैम+128जीबी स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये है।

Galaxy A04e की कीमत

गैलक्सी A04e में भी डुअल कैमरा मिलता है, जिसमें 13 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर एलईडी सेंसर फ्लैश और 2 मेगापिक्सल डेप्थ लेंस शामिल है। इसके अलग-अलग स्टोरेज की कीमत भी अलग है। 3जीबी+32जीबी मॉडल की 9,299 रुपये, 3जीबी+64जीबी स्टोरेज की 9,999 रुपये और 4जीबी+128जीबी की 11,4999 कीमत है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews