Samsung का सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च, बेहतर होगा परफॉरमेंस, मिलेंगे कई नए अपडेट्स, जान लें खास बातें

Samsung का सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च, बेहतर होगा परफॉरमेंस, मिलेंगे कई नए अपडेट्स, जान लें खास बातें

New Smartphone: सैमसंग ने अपना नया किफायती स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। लंबे समय तक सुर्खियां बटोरने के बाद Samsung Galaxy A05 और Samsung Galaxy A05S से पर्दा हट चुका है। दोनों ही फोन के डिजाइन, चिपसेट और चार्जिंग स्पीड में बदलाव किए गए हैं। यह सीरीज साउथ कोरियन कंपनी के अफोर्डेबल रेंज में शामिल हैं।

Samsung Galaxy A05

इस स्मार्टफोन को MediaTek Helio G85 SoC से लैस किया गया है। साथ में 6जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलता है। यह 6.7 इंच पीएलएस एलसीडी डिस्प्ले और एचडी प्लस रिजोल्यूशन के साथ आता है। डिवाइस में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमेरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर शामिल है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। 5000mAh की बैटरी के साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Samsung Galaxy A05S

इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमेरी सेंसर, 2 मेगापिक्सक डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर दिया गया है। फ्रंट में 13 मेगापिक्सल कैमरा मिलता है। नए गैलक्सी ए05S को स्नैपड्रैगन 680 SoC से लैस किया गया है। साथ में 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज मिलता है। वहीं डिस्प्ले की बात करें तो हैंडसेट में 6.7 इंच PLS एलसीडी डिस्प्ले, फुल एचडी प्लस रिजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें भी 5000mAh की बैटरी के साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फिलहाल, दोनों स्मार्टफोन को मलेशिया में लॉन्च किया गया है। भारत में जल्द ही इसकी पेशकश हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews