Samsung ला रहा है Rollable स्मार्टफोन, जल्द शुरू होगा प्रॉडक्शन, जानें कब होगी पेशकश

Samsung ला रहा है Rollable स्मार्टफोन, जल्द शुरू होगा प्रॉडक्शन, जानें कब होगी पेशकश

Upcoming Smartphone: सैमसंग अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के लिए जाना जाता है। साउथ कोरियन कंपनी नए Rollable स्मार्टफोन पर काम शुरू कर सकती है। डिवाइस को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। बता दें कि Samsung के रोलेबल और स्लाइड स्क्रीन वाले फोन की चर्चा कोई नई बात नहीं है। अफवाहें थी कि कंपनी कंपनी 2021 में अपने रोलेबल मॉडल्स को लॉन्च करेगी। लेकिन 2023 तक ऐसा नहीं हो पाया है।

डिवाइस को लेकर आई अपडेट

प्रसिद्ध टिप्सटर Revegnus (@Tech_Reve) के मुताबिक वर्ष 2025 तक सैमसंग का Rollable फोन एडवांस UPC और ज़ीरो Bezel के साथ लॉन्च हो सकता है। डेढ़ साल बाद कंपनी डिवाइस का मास-प्रॉडक्शन शुरू कर सकती है। हालांकि अब तक कंपनी ने इस बारे में कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

रोलेबल फोन के फायदे

कहा जा रहा है कि स्मार्टफोन रोलेबल फ्लेक्स डिस्प्ले के साथ आएगा। इस डिवाइस को यूजर्स आसानी से “O” शेप में मोड पाएंगे। जिसे पॉकेट और बैग में रखना आसान होगा।

इन कंपनियों से हो सकता है मुकाबला

रिपोर्ट के मुताबिक Oppo, मोटोरोला और LG भी रोलेबल स्मार्टफोन पर काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं Apple ने भी रोलेबल/स्क्रॉलेबल डिवाइस का पेटेंट दर्ज किया है। उम्मीद है कि आने वाले कुछ सालों में मोबाइल मार्केट में फोल्डेबल ही नहीं बल्कि रोलेबल स्मार्टफोन का डिमांड बढ़ सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews