Redmi K सीरीज का नया स्मार्टफोन भारत में जल्द लेगा एंट्री, कंपनी ने कर दिया ऐलान, जाने संभावित फीचर्स

Redmi K सीरीज का नया स्मार्टफोन भारत में जल्द लेगा एंट्री, कंपनी ने कर दिया ऐलान, जाने संभावित फीचर्स

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। चीन की प्रसिद्ध मोबाईल मोबाईल Redmi जल्द ही भारत के मोबाईल मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रही है। बहुत जल्द भारत में Redmi K Series का नया स्मार्टफोन लॉन्च होगा। हाल ही में कंपनी ने “Redmi K is back” का टीज़र जारी कर दिया है, हालांकि स्मार्टफोन का नाम क्या है इसकी घोषणा अब तक नहीं हुई है। ना ही कंपनी ने K सीरीज के इस नए स्मार्टफोन के फीचर्स और डिजाइन की कोई जानकारी दी है। सूत्रों की माने तो यह Redmi K50i हो सकता है, जो Redmi Note 11T Pro का रीब्रांड भी बताया जा रहा है। हालांकि अब तक यह नया स्मार्टफोन लॉन्च होगा इसकी तारीख की घोषणा भी नहीं हुई है।

भारत में Redmi K सीरीज के कई स्मार्टफोन लॉन्च हो चुके हैं, जिसमें से सबसे खास Redmi K20 और Redmi K20 Pro रहा है। इस दोनों ही मॉडल को तीन साल पहले भारत में लॉन्च किया गया था। वहीं Redmi K50i के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन बहुत पहले सामने आ चुके हैं। लीक हुई जानकारी के मुताबिक Redmi K50i में 6.6 इंच फुल एचडी पलुड़ एलसीडी डिस्प्ले 144hz रिफ्रेश रेट के साथ उपलब्ध हो सकता हैं।

यह भी पढ़े… Xiaomi 12S Ultra हुआ लॉन्च, मिलेगा DSLR जैसा कैमरा, मार्केट में धूम मचाएगा यह स्मार्टफोन, जाने खासियत

यह भी कहा जा रहा है की यह स्मार्टफोन मीडिया टेक डायमेनसीटी 8100 चिपसेट के साथ आएगा। एंड्रॉयड 12 पर आधारित इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी उपलब्ध हो सकता है। बैक में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा हो सकता है। वही बैटरी की बात करें तो यह भी अफवाहें हैं की K सीरीज के इस नए स्मार्टफोन में 5080mah की बैटरी 67W फास्ट चार्जिंग की सुविधा के साथ उपलब्ध होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews