खत्म हुआ इंतजार, Moto G53 और Moto X40 हुए लॉन्च, दोनों स्मार्टफोन्स हैं पॉवरफुल, मिलेंगे नए फीचर्स

खत्म हुआ इंतजार, Moto G53 और Moto X40 हुए लॉन्च, दोनों स्मार्टफोन्स हैं पॉवरफुल, मिलेंगे नए फीचर्स

Motorola New Smartphones: मोटोरोला ने अपने दो स्मार्टफोन्स ने लॉन्च कर दिए हैं। फिलहाल दोनों डिवाइस चीन के बाजारों के लिए पेश किये गए हैं। Moto X40 का इंतजार काफी लंबे समय से था। लॉन्च के कुछ घंटे पहले ही इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। वहीं Moto G53 कंपनी के किफायती स्मार्टफोन में से एक है। आइए एक-एक करके दोनों डिवाइसेस की खासियत और कीमत जानें।

Moto X40

मोटों एक्स40 कंपनी के शानदार स्मार्टफोन्स में से एक है। यह Moto X30 का सक्सेसर है। लॉन्च से पहले ही इसके स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी हो चुका है। यह मौजूदा कई मोबाइल फोन को टक्कर देगा। इसमें 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन फुल एचडी रिजोल्यूशन 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस और 12 मेगापिक्सल टेलीफोटो यूनिट मिलता है। इसे स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट से लैस किया गया है। साथ ही 16जीबी रैम के साथ 512जीबी स्टोरेज मिलता है। 8जीबी रैम+128जीबी स्टोरेज की कीमत करीब 40,310 रुपये है। टॉप लेवल 12जीबी रैम+512जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत करीब 51,060 रुपये हैं। फ्यूल सर्विस की बात करें तो इसमें 4600mAh की बैटरी के साथ 125W की फास्ट चार्जिंग सुविधा दी गई है। खास बात यह है कि साथ में 50W की वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है।

Moto G53

मोटो जी53 ब्रांड के सस्ते स्मार्टफोन में से एक है। इसकी कीमत करीब 10,684 रुपये है। मोबाइल में 6.5 इंच एलसीडी पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है। इसे ऑक्टा कॉर Qualcomm चिपसेट से लैस किया गया है। इसके साथ 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज भी जोड़ा गया है। बैक डबल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर शामिल है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा मिलता है। 5,000mAh बैटरी के साथ 18W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews