इंतजार खत्म, Vivo S17e लॉन्च, इस दिन लगेगी सेल, मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स, इतनी है कीमत, जानें डीटेल

इंतजार खत्म, Vivo S17e लॉन्च, इस दिन लगेगी सेल, मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स, इतनी है कीमत, जानें डीटेल

New Smartphone: वीवो ने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। मोबाइल मार्केट में Vivo S17e की एंट्री हो चुकी है। यह एस17 सीरीज का पहला स्मार्टफोन है। हाल ही में इस डिवाइस को ऑफिशियल वेबसाइट पर देखा गया था। फोन के फीचर्स और कीमत के साथ-साथ सेल की तारीख भी सामने आ चुकी है। नया वीवो एस17ए 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले फुल एचडी प्लस रिजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

स्मार्टफोन को MediaTek Octa core Dimensity 7200 चीपसेट से लैस किया गया है। साथ में Mali-G610 MC4 GPU और 12जीबी रैम और 256जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलता है। वीवो एस17e एंड्रॉयड 13 ओएस पर आधारित है। बैक में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल सेकन्डेरी लेंस दिया गया है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिलता है। इसके अलावा 4600mAh की बैटरी और 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

हैंडसेट के टॉप मॉडल Quicksand गोल्ड कीमत CNY 2499 (करीब 29,532 रुपये) है। इसकी सेल 20 मई से शुरू हो सकती है। स्मार्टफोन के तीन कलर वेरिएन्ट उपलब्ध होंगे, जिसमें Starry Night Black, Quicksand Gold और क्लियर Wave Blue शामिल हैं। । भारत में स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर कंपनी ने कोई घोषणा अब तक नहीं की है। इस सीरीज के दो अन्य फोन भी जल्द लॉन्च हो सकते हैं, जिनके नाम Vivo S17 और Vivo S17 Pro हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews