दिलों पर करने राज आ रहा है Vivo X90 Pro+, मिलेगी आकर्षक डिजाइन और दमदार कैमरा, इस दिन होगी लॉन्चिंग, जानें

दिलों पर करने राज आ रहा है Vivo X90 Pro+, मिलेगी आकर्षक डिजाइन और दमदार कैमरा, इस दिन होगी लॉन्चिंग, जानें

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। बहुत जल्द Vivo अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रहा है। स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख का भी खुलासा हो चुका है। मार्केट में बहुत जल्द Vivo X90 सीरीज नजर आ सकता है। नई लीक के मुताबिक Vivo X90 इस साल 22 नवंबर को लॉन्च हो सकता है। इस सीरीज में तीन मॉडल मिलेंगे, जिसमें Vivo X90, Vivo X90 Pro और Vivo X90 Pro+ शामिल है। इस सीरीज का टॉप मॉडल Vivo X90 Pro+ हो सकता है।

Vivo X90 को Vivo X80 सीरीज का उत्तराधिकारी बताया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक Vivo X90 के चार स्टोरेज ऑप्शन उपलब्ध होंगे, जिसमें 8जीबी रैम+128जीबी स्टोरेज, 8जीबी रैम+256जीबी स्टोरेज, 12जीबी रैम +256जीबी स्टोरेज और 12जीबी रैम+512जीबी स्टोरेज शामिल है। वहीं Vivo X90 के तीन कलर ऑप्शन मिल सकते हैं, जिसमें ब्लैक, आइस ब्लू और रेड शामिल है। हालांकि इनके मार्केटिंग नाम अलग हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें…Upcoming IPO: खत्म हुआ इंतजार, कल खुलने जा रहा इस कंपनी का आईपीओ, पैसा कमाने का सुनहरा मौका, यहाँ जानें डिटेल्स

Vivo X90 Pro में 8जीबी/12जीबी रैम के साथ 256जीबी/512जीबी स्टोरेज मिल सकता है। वहीं Vivo X90 Pro+ में 12जीबी रैम के साथ 256जीबी/512जीबी स्टोरेज ऑप्शन मिल सकता है। इसके दो कलर ऑप्शन मिल सकते हैं, जिसमें ब्लैक और रेड शामिल है।

बात Vivo X90 Pro+ के फीचर्स की करें तो स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर Quad एचडी प्लस पैनल और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च होगा। Vivo X90 Pro+ में 80W की चार्जिंग सुविधा और 50W की वायरलेस चार्जिंग सुविधा मिल सकती है। साथ ही 4,700mAh की बैटरी भी मिल सकती है। स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल SonyIMX989 मेन कैमरा के साथ 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड SonyIMX598 सेंसर और 50 मेगापिक्सल SonyIMX578 पोट्रेट लेंस नजर आ सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews