23 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगा Vivo का नया मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन, कंपनी ने कर दिया Confirm, जानें नाम, फीचर्स और कीमत

23 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगा Vivo का नया मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन, कंपनी ने कर दिया Confirm, जानें नाम, फीचर्स और कीमत

Vivo Upcoming Smartphone: भारत में Vivo Y200 5G जल्द ही लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने तारीख भी कन्फर्म कर दी है। यह Vivo Y100 का सक्सेसर है। ऑफिशियल टीज़र के मुताबिक 23 अक्टूबर, 2023 को भारतीय मार्केट में यह फोन दस्तक देगा। डिवाइस के दो कलर वेरिएन्ट उपलब्ध होंगे: Desert गोल्ड और जंगल ग्रीन। लॉन्च से पहले इसके फीचर्स और कीमत का खुलासा भी हो चुका है।

टीज़र के जरिए सामने आई डिजाइन

टीज़र में नए वाई200 5जी में Aura Light फीचर को देखा जा सकता हा। बैक पैनल के टॉप लेफ्ट कॉर्नर में डुअल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। साथ में एलईडी फ़्लैश भी है।

फीचर्स और संभावित कीमत 

अन्य फीचर्स की बात करें तो 64 मेगापिक्सल प्राइमेरी सेंसर (ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन के साथ) और 2 मेगापिक्सल सेकन्डेरी कैमरा सेंसर मिल सकता है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेंसर मिलने की संभावना है। लीक के मुताबिक वीवो का नया स्मार्टफोन Snapdragon 4 Gen 1 SoC से लैस होगा। यह एंड्रॉयड 13 पर आधारित होगा। साथ में 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज मिल सकता है। हैंडसेट में 6.67 इंच फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले, 4800mAh की बैटरी और 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। इसकी संभावित कीमत 24,000 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews