Vivo का नया स्मार्टफोन Geekbench पर आया नजर, मिलेगा 12GB रैम और 100W चार्जिंग सपोर्ट, जानें नाम और फीचर्स

Vivo new smartphone

File Pic.

Vivo New Smartphone: वीवो के नए स्मार्टफोन को सर्टिफिकेशन वेबसाइट “Geekbench” पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिग में डिवाइस का नाम उजागर नहीं हुआ है। लेकिन बताया जा रहा है कि यह “Vivo X100S Pro” हो सकता है। जी हाँ, वीवो X100 सीरीज में एक और नया मॉडल जुडने जा रहा है।

लिस्टिंग के जरिए प्रोसेसर-स्टोरेज से हट गया पर्दा

गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक डिवाइस का मॉडल नंबर V2324HA है। इस लिस्टिंग के जरिए फोन के स्टोरेज, चिपसेट और ऑपरेटिंग सिस्टम से जुड़ी जानकारी सामने आ चुकी है। वीवो X100S प्रो Dimensity 9300+ चिपसेट से लैस होगा। यह एंड्रॉयड 14 14 पर आधारित होगा। साथ में 12 जीबी रैम मिल सकता है। लिस्टिंग में OpenLC स्कोर 13786 है।

vivo new smartphone

यहाँ जानें फीचर्स-

स्मार्टफोन के अनेक फीचर्स भी लीक हो। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन 6.78 इंच टीएलटीपीओ OLED डिस्पले आईआर रिमोट कंट्रोल, X-एक्सिस लाइनर मोटर और यूएफएस 4.0 स्टोरेज के साथ लॉन्च हो सकता है। पिछली रिपोर्ट के मुताबिक 5000mAh की बैटरी के साथ 100W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो हैंडसेट में इन डिस्पले फिंगरप्रिंट स्कैनर और एक गिलास रियल पैनल मिल सकता है। कैमरा को लेकर अब तक कोई भी अपडेट सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो डिवाइस अप्रैल या मई में लॉन्च होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews